विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चाइना डोर का कहर: अमृतसर में एक्टिवा सवार युवक की कटी गर्दन, खुद को बचाते समय लहूलुहान हुआ युवक

Published: Thu, 15 Oct 2026 01:06 PM (IST)

अमृतसर के लाहौरी गेट के पास प्रतिबंधित चाइना डोर की चपेट में आने से एक्टिवा सवार युवक गंभीर रूप से ...और पढ़ें

कटी गर्दन व बाजू के घाव दिखाता हुआ युवक।

कटी गर्दन व बाजू के घाव दिखाता हुआ युवक।

HighLights

  1. 22 वर्षीय युवक चाइना डोर की चपेट में आया।

  2. गर्दन बाल-बाल बची, शरीर पर गहरे जख्म।

  3. अमृतसर में प्रतिबंधित डोर का खौफ जारी।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब में प्रतिबंधित और जानलेवा चाइना डोर का खौफ एक बार फिर खुलकर सामने आने लगा है। ताजा मामला अमृतसर के लाहौरी गेट के समीप का है, जहां एक्टिवा पर सवार होकर जा रहे एक 22 वर्षीय युवक को इस डोर ने अपनी चपेट में ले लिया। दर्दनाक घटना में युवक की गर्दन बाल-बाल बची, लेकिन शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे जख्म हो गए हैं।

घायल युवक की पहचान अमन वर्मा के रूप में हुई है, जो स्थानीय बेरी गेट के पास गली भाइयां वाली का रहने वाला है। पीड़ित युवक ने कहा कि वह अपनी एक्टिवा पर सवार होकर लाहौरी गेट के आसपास से गुजर रहा था। अचानक हवा में लटकी प्लास्टिक की डोर उसकी गर्दन में आकर फंस गई।

यह भी पढ़ें- LIVE: परविंदर झोटा हत्याकांड का विरोध, आज पंजाब बंद; पटियाला सरहिंद हाईवे किसानों ने किया जाम

रफ्तार कम होने से बची जान

अमन ने बताया कि जैसे ही उसकी गर्दन पर डोर फिरने लगी, उसने घबराकर तुरंत अपना हाथ उसे हटाने के लिए आगे बढ़ाया। लेकिन डोर उसकी गर्दन से छूट कर हाथों, बाजू और टांगों से लिपट गई। डोर की धार इतनी तेज थी कि शरीर के कई हिस्सों से खून निकलना शुरू हो गया। तुरंत किसी तरह एक्टिवा को ब्रेक लगाई और डारे से खुद को छुड़ाया। रफ्तार तेज होती तो उसकी गर्दन उसी समय कट सकती थी।

यह भी पढ़ें- परविंदर झोटा हत्याकांड: आरोपी अश्विनी की पत्नी नीलम और दो साथी भी हुए नामजद, मोबाइल कॉल से खुलेगा राज

हर साल प्रयास होते हैं विफल

सर्दियों में पतंग उड़ना शुरू हो जाती है। पुलिस हर साल चाइना डोर को लेकर अभियान शुरू करती है। ड्रोन से पतंग उड़ाने वालों पर नजर रखी जाती है। कई लोगों को पकड़ा भी जाता है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। लेकिन, ये हादसे कम नहीं हो रहे हैं। हर साल कई लोग इसकी चपेट में आने से जान गवां चुके हैं। इस घटना के बाद लोगों में एक बार फिर रोष है और वे चाइना डोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, दहशत भरे माहौल के बीच सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट