Move to Jagran APP

Farmers Delhi chalo March: पजाब के किसान गए दिल्‍ली, हरियाणा सरकार ने खोल सारे रास्‍ते

पंजाब में शंभू बार्डर पर किसानों व हरियाणा पुलिस के बी टकराव हाे गया है। पुलिस ने किसानों पर पानी की बौछार की है और आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। किसानों ने पंजाब-हरियाणा बार्डर पर डबवाली व डूमवाली में भी नाका व बेरिकेट्स तोड़ डाले।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 08:23 AM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 05:41 PM (IST)
Farmers Delhi chalo March: पजाब के किसान गए दिल्‍ली, हरियाणा सरकार ने खोल सारे रास्‍ते
शंभू बार्डर के पास पंजाब के किसानों पर पानी की बौछार करती हरियाणा पुलिस।

चंडीगढ़/पटियाला/संगरूर/ बठिंडा, जेएनएन। हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को टकराव और गतिरोध के बाद दाेपहर बाद अपने सभी बार्डर और मार्ग खोल दिए। अब शंभू बार्डर सहित हरियाणा-पंजाब सीमा पर सभी जगह सीजल हटा दिया गया है और यातायात सामान्‍य हो गया है।

loksabha election banner

इससे पहले सुबह पंजाब के किसानों ने दिल्‍ली कूच के लिए शंभू बार्डर पर किसानों और हरियाणा पुलिस के बीच आज फिर टकराव पैदा हो गया। पुलिस ने किसानों पर वाटर कैनन से पानी की बौछार की है और आंसू गैस के गोले छोड़े। बाद में किसानों ने बेटिकेट्स और अन्‍य अवरोध हटा दिया और हरियाणा की सीमा में प्रवेश कर गए। उधर डबवाली के पास पंजाब-हरियाणा बार्डर पर हरियाणा पुलिस के बेरिकेट्स तोड़ दिए हैं। किसानों का इस दौरान पुलिस के साथ टकराव भी हुआ। बठिंडा में डूमवाली बार्डर पर भी किसानों ने बेरिकेट्स और पुलिस का नाका तोड़ दिया। पूरे पंजाब से किसान दिल्ली कूच कर रहे हैं।

शंभू बॉर्डर पर हालात फिर तनावपूर्ण हो गए हैं। हरियाणा पुलिस ने बेरिकेड्स उखाड़ने आए आंदोलनकारी किसानों पर पानी की बौछारें शुरू कर दी और आंसू गैस के गोले छोड़े। किसान नेता प्रदर्शनकारियों को अपील कर रहे हैं कि वह गीला कपड़ा मुंह पर बांधे ताकि आंसू गैस के प्रभाव से बचा जा सके। बाद में शंभू बॉर्डर पर किसानों ने घग्गर  दरिया के पास हरियाणा पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड हटा दिए और शंभू टोल प्लाजा की तरफ बढ़ने लगे।

शंभू बार्डर के पास हरियाणा सीमा में जाते किसान।

दूसरी ओर संगरूर जिले में खनौरी बार्डर के पास से किसान दिल्‍ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसानों ने यहां बार्डर पर डाली गई मिटिट्यों की ढ़ेर को हटा दिया। उधर चंडीगढ़़-अंबाला हाईवे से भी किसान दिल्‍ली की ओर जा रहे हैं। इससे इस मार्ग पर यातायात जाम की हालत है।

डूमवाली बार्डर पर सड़क पर डाले गए अवरोधक को हटाते पंजाब के किसान।

बठिंडाा के डूमवाली में पंजाब-हरियाणा बार्डर पर भारी संख्‍या में किसान शुक्रवार सुबह पहुंच गए। हरियाणा पुलिस ने उनको रोकने के लिए नाका लगा रखा था और बेरिकेट्स लगाकर सड़क पर अवरोध लगा रखा था। उग्र किसान इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों पा भारी पड़े। किसानों ने पुलिस नाका व बेरिकेट्स तोड़ डाले और हरियाणा की सीमा में दाखिल हो गए।

बठिंडा जिले के डूमवाली बार्डर पर किसानों ने बेरिकेट्स तोड़ डाले।

हरियाणा बार्डर पर दिल्‍ली कूच के लिए शुक्रवार सुबह से किसान भारी संख्‍या में पहुंच रहे हैं। विभिन्‍न जगहों पर आज भी बार्डर सील होने की खबर है। ऐसे में कल की तरह आज भी पंजाब के किसानों और हरियाणा पुलिस के बीच टकराव हो सकता है। पूरे पंजाब से किसानों का दिल्‍ली कूच शुरू हाे गया है। डबवाली में दोनों राज्‍यों के बार्डर पर हरियाणा पुलिस सुबह से तैनात है और सड़क पर अवरोध व ट्रक खड़े कर दिए हैं। रैपिड एक्‍शन फोर्स के जवान भी तैनात हैं।

डबवाली में पंजाब-हरियाणा बार्डर पर बेरिकेट्स तोड़ते किसान व रोकने की काेशिश करती पुलिस।

सिरसा के डबवाली में पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर पंजाब के किसानों ने सिरसा पुलिस के नाके व बेरिकेट्स को ताेड़ दिया और आगे बढ़ गए हैं। पुलिस उन्हें रोकने में नाकाम रही है। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच टकराव भी हुआ। दूसरी ओर, संगरूर के खानौरी में किसानों ने सड़क पर लगाए मिट्टी के ढेर ट्रैक्टर से हटा दिए। रास्ता साफ कर और किसान हरियाणा में प्रवेश करने की तैयारी कर रहे हैं।

उधर अमृतसर से भी काफी संख्‍या में किसान दिल्‍ली की ओर रवाना हुए। किसान दिल्ली कूच करने  से पहले अमृतसर स्थित गोल्डन गेट पहुंचे और वाहनों में नारेबाजी करते हुए रवाना हुए। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेताओं ने कहा कि जब तक कानून रद्द नहीं किया जाता उनका संघर्ष जारी रहेगा।  सरकार से अपना हक लेने के लिए किसान किसी भी हद तक जाने को तैयार है।

अमृतसर में गोल्‍डन गेट से दिल्‍ली के लिए कूच करते किसान।

दिल्ली कूच के लिए वीरवार को 38 हजार किसानों के हरियाणा की सीमा में प्रवेश करने बाद शुक्रवार संबह तक बठिंडा और संगरूर जिलों मेें 35 हजार और किसान हरियाणा सीमा पर पहुंच चुके थे। संगरूर के खनौरी और बठिंडा के डूमवाली स्थित डबवाली बैरियर पर हरियाणा पुलिस के बैरिकेड न तोड़ पाने के कारण इन किसानों ने सड़कों पर ही पक्का मोर्चा लगा लिया है।

इससे पहले बुधवार को केंद्रीय कृषि सुधार कानूनों का विरोध करने के लिए दिल्ली का घेराव करने जा रहे किसानों को रोकने के हरियाणा पुलिस के तमाम प्रयास वीरवार को नाकाम हो गए। हरियाणा पुलिस की ओर से लगाए गए बैरिकेड, पत्थर और मिट्टïी के ढेर को हटाकर किसान हरियाणा में प्रवेश कर गए। पंजाब-हरियाणा सीमा पर हरियाणा पुलिस ने कुल नौ जगह सीमा सील की हुई थी। इनमें से सात जगह किसानों ने बैरिकेड तोड़े तो तीन जगह पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गई। शेष दो जगह किसान बैरिकेड नहीं हटा पाए तो वहीं पर पक्का धरना लगा दिया।

वीरवार को पूरा दिन दोनों राज्यों की सीमा पर तनाव का माहौल बना रहा। यातायात प्रभावित हुआ और दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व जम्मू के लोग पंजाब-हरियाणा की सीमा नहीं लांघ पाए। किसानों ने वीरवार सुबह शंभू बैरियर के पास अंबाला पुलिस के लगाए गए बैरिकेड उठाकर घग्गर नदी में फेक दिए और मिट्टी के ढेर हटाकर आगे बढ़ गए। पुलिस ने घग्गर पुल पर गाडिय़ों को खड़ा कर दिया और वाटर कैनन व आंसू गैस का प्रयोग भी किया, लेकिन किसान नाका खाली करवाकर आगे बढ़ गए। समाचार लिखे जाने तक पंजाब से करीब तीन हजार ट्रैक्टर ट्रालियों में किसानों के करनाल के पास पहुंचने की सूचना थी। ज्यादातर किसानों ने अपनी ट्रालियों में टेंट लगाए हुए हैैं और वह रात भर वहीं रहेंगे।

वहीं, पटियाला के शंभू के अलावा अजीमगढ़ (समाना), संगरूर के मूनक में हरियाणा पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार की तो भड़के किसान पुलिस से भिड़ गए। मूनक में किसानों ने वाटर कैनन वाहन का फ्रंट शीशा तोड़ दिया। संगरूर के खनौरी व बठिंडा के डबवाली बैरियर पर रास्ता बंद होने के कारण किसानों ने सड़क पर पक्का धरना लगा दिया है। दोनों जगह करीब 35 हजार किसान सड़कों पर धरना दे रहे हैैं।

भाकियू के प्रधान बलबीर ङ्क्षसह राजेवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने गैर लोकतांत्रिक तरीके से किसानों को रोकने का प्रयास किया है। ऐसी कोशिशें सरकार को शोभा नहीं देतीं। किसान हर बाधा को पार करके दिल्ली पहुंचेंगे।

38 हजार किसानों ने किया हरियाणा में प्रवेश  

बताया गया है कि बोहा व सरदूलगढ़ (मानसा) से करीब पांच हजार, संगरूर के मूनक बैरियर से करीब छह हजार, पंटियाला के शंभू बैरियर से करीब 15 हजार, अजीमगढ (समाना) और रामनगर बैरियर से पांच-पांच हजार और देवीगढ़ रोड़ पर बैरियर से करीब ढाई हजार किसानों ने बैरिकेड तोड़कर हरियाणा सीमा में प्रवेश किया।

-खैहरा, ढींडसा सहित चार विधायक दिल्ली में गिरफ्तार, राजा वडिंग हिरासत में  

आप बागी विधायकों सुखपाल खैहरा, पिरमल सिंह, जगदेव सिंह कमालू और अकाली दल के बागी विधायक परमिंददर सिंह ढींडसा को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया। वह कृषि सुधार कानूनों के विरोध में प्रदर्शन करने दिल्ली पहुंचे थे। गिद्दड़बाहा के कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को हरियाणा के रतिया में हिरासत में ले लिया गया, वह किसानों के साथ दिल्ली जा रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.