Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Holidays in August: अगस्त में छुट्टियों की भरमार, 10 दिन स्कूल रहेंगे बंद, चंडीगढ़ के साथ इन जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान

    By Ankesh ThakurEdited By:
    Updated: Tue, 02 Aug 2022 12:58 PM (IST)

    Holidays in August अगस्त शुरू हो गया है और इस महीने छुट्टियों की भरमार है। सबसे ज्यादा मौज स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की रहने वाले है। क्योंकि इस बार अगस्त में शनिवार और रविवार मिलाकर कुल 10 दिन स्कूलों में छुट्टियां रहने वाली है।

    Hero Image
    13,14 और 15 अगस्त को तीन दिन छुट्टी रहेगी।

    आनलाइन डेस्क, चंडीगढ़। Holidays in August: अगस्त शुरू हो गया है और इस महीने छुट्टियों की भरमार है। सबसे ज्यादा मौज स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की रहने वाले है। क्योंकि इस बार अगस्त में शनिवार और रविवार मिलाकर कुल 10 दिन स्कूलों में छुट्टियां रहने वाली है। शनिवार को अगर जिन स्कूलों में छुट्टी नहीं भी रहती है तो महीने में 8 दिन तो स्कूल बंद रहेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में अभिभावक बच्चों की छुट्टियां होने से फैमिली के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। वहीं अगस्त में सरकारी कर्मचारियों के लिए भी छुट्टियों का कोंबो मिल रहा है। दरअसल अगस्त के महीने में कई सारे त्योहार हैं।  ये सभी त्योहार और सरकारी छुट्टियां वीकेंड पर आ रही हैं। इस वजह से इस महीने छुट्टियों का कोंबो मिलेगा। ऐसे में वीकेंड पर लोग त्योहार के साथ छुट्टियों का खूब मजा ले सकते हैं।

    छुट्टियों का सिलसिला पहले वीकेंड से शुरू होने वाला है। 7 अगस्त को रविवार साप्ताहिक अवकाश है। 11 अगस्त को रक्षाबंधन है, जिस दिन स्कूल बंद रहेंगे। 13 अगस्त को महीने का दूसरा शनिवार है, जिसमें स्कूल बंद रहेंगे। 14 अगस्त को रविवार साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इसके अगले दिन 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस है, जिस दिन सरकारी छुट्टी रहेगी और स्कूल थोड़ी देर के लिए खुलते हैं। ऐसे में 13,14 और 15 अगस्त को तीन दिन छुट्टी रहेगी। 18 अगस्त को जन्माष्टमी की छुट्टी रहेगी। 21 अगस्त और 28 अगस्त को रविवार साप्ताहिक अवकाश के दिन स्कूल बंद रहेंगे।

    बना सकते हैं घूमने का प्रोग्राम

    अगस्त में हो रही छुट्टियां लोगों के लिए फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का अच्छा मौका है। मौसम का मजा लेने के साथ चंडीगढ़ के साथ लगते हिल स्टेशन पर जाकर लोग खुद को तरोताजा रख सकते हैं। न केवल चंडीगढ़ बल्कि इसके आसपास की कई ऐसी जगहें हैं, जहां आप कुछ ही घंटों में पहुंच सकते हैं।

    चंडीगढ़ को सिटी ब्यूटीफुल के रूप में भी जाना जाता है। चंडीगढ़ साथ लगते हिल स्टेशन लोगों के लिए सबसे पसंदीदा टूरिस्ट प्लेस हैं। ट्राईसिटी समेत दूसरे राज्यों के लोग भी बड़ी संख्या में वीकेंड पर इन हिल स्टेशनों की तरफ निकल जाते हैं। अगर आप इस वीकेंड कहीं जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो चंडीगढ़ से महज चंद घंटों की दूरी पर ये 5 हिल स्टेशन आपके लिए सबसे बेहतर टूरिस्ट स्पाट होंगे। आए जानते हैं इनके बारे में...

    मोरनी हिल्स

    मोरनी हिल्स हरियाणा का एक खूबसूरत और इकलौता हिल स्टेशन है। यह पहाड़ी जगह चंडीगढ़ से महज एक घंटे की दूरी पर स्थित है। ये जगह अपनी विविध वनस्पतियों और जीवों के साथ-साथ देवदार के पेड़ों और विचित्र पहाड़ों के साथ दो झीलों के लिए बेहद प्रसिद्ध है। यहां की झीलों में आप बोटिंग का मजा ले सकते हैं, पक्षियों को देख सकते हैं या भीड़ से दूर कुछ शांतिपूर्ण दिन बिता सकते हैं। मोरनी हिल्स में आप टिक्कर ताल, एडवेंचर पार्क और मोरनी किला देख सकते हैं। ये हिल स्टेशन चंडीगढ़ के पास घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। चंडीगढ़ से मोरनी हिल्स की दूरी 41.1 किमी है।

    परवाणू टिंबर ट्रेल

    परवाणू असल में चंडीगढ़ का बेहद पास का हिल स्टेशन है। यहां का आकर्षण केबल कार की सवारी है, जिसपर बैठने के बाद का अनुभव पयटकों को जीवनभर याद रहता है। हवा में उड़ते हुए, पहाड़ों को देखने का मजा वाकई में अनोखा होता है। परवाणू को और भी खास बनाते हैं, यहां के ट्रैकिंग ट्रेल्स और आयुर्वेदिक मसाज सेंटर। यहां आप माउंटेन बाइकिंग का भी मजा ले सकते हैं। परवाणू में फलों के बड़े-बड़े बगीचे भी हैं, इसलिए आप जैम और जेली जैसे ताज़े फलों को भी देख सकते हैं। चंडीगढ़ से परवाणू की दूरी 30.1 किमी है।

    कसौली हिल्स

    कसौली एक ऐसी जगह है, जहां आपको पुराने जमाने के आकर्षण के साथ प्राकृतिक सुंदरता चार-चांद लगाते हुए दिखाई देगी। कसौली चंडीगढ़ के आसपास के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है। चीड़ और देवदार में खूबसूरती से लिपटी हुई इस जगह पर आप एडवेंचर एक्टिविटीज में शामिल हो सकते हैं। यहां आप हाइकिंग, नेचर वॉक, कैंपिंग, बर्ड वॉचिंग और कई देखने लायक जगहों का मजा ले सकते हैं। यहां का गिल्बर्ट परीक्षण, सूर्यास्त पॉइंट, मंकी पॉइंट, क्राइस्ट चर्च और तिब्बती बाजार देखने लायक जगहों में आते हैं। चंडीगढ़ से कसौली की दूरी 51.9 किमी है।

    बड़ोग

    बरोग जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। ये जगह अपने चंडीगढ़ के पास एक खूबसूरत हिल स्टेशन में से एक है। सबसे लोकप्रिय आकर्षणों में यहां की टॉय ट्रेन सवारी है। जी हां, बरोग स्टेशन यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल कालका-शिमला रेलवे पर स्थित है। अगर आपकी भी इस तरह की इच्छा है, जहां आप ट्रेन बैठे हो और वो ट्रेन सुरंगों से होते हुए, खूबसूरत नजारों का नजारा पेश कर रही हो, तो बरोग आपके लिए परफेक्ट जगह है। इसके अलावा, आप ट्रैकिंग का भी मजा ले सकते हैं, प्रकृति की सैर कर सकते हैं और डोलनजी बॉन मठ में जा सकते हैं।

    चैल

    चंडीगढ़ से लगभग 110 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद चैल स्टेशन एक बेहद ही खूबसूरत पहाड़ी जगह है। चैल में महाराजा भूपिंदर सिंह की ग्रीष्मकालीन राजधानी थी। जो उस समय क्रिकेट से बेहद प्रेम करते थे। उन्होंने 7500 फीट की ऊंचाई पर चैल में क्रिकेट मैदान का निर्माण करवाया था, जिसकी वजह से ये जगह पूरी दुनिया में सबसे ऊंचे क्रिकेट मैदान के रूप में जानी जाती है। वहीं इसके आसपास भी आपको कई सुंदर जगह घूमने के लिए मिलेगी। यहां आप बस और टैक्सी से पहुंच सकते हैं।