वीकेंड पर शिमला का क्रेज, 24 घंटे में चंडीमंदिर टोल प्लाजा से गुजरे 43000 वाहन, इन जगहों पर जाएं घूमने
इस वीकेंड पर भी ट्राईसिटी के लोगों में शिमला जाना का क्रेज खूब रहा है। क्योंकि बीते 24 घंटे में चंडीमंदिर टोल प्लाजा से 43000 वाहन गुजरे हैं। यह आंकड़ा शुक्रवार सुबह 9 बजे से शनिवार सुबह 9 बजे तक का है।

आनलाइन डेस्क, चंडीगढ़। ट्राईसिटी (चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली) के लोगों में पहाड़ों की सैर करने का खासा क्रेज रहता है। चंडीगढ़ के साथ लगते हिल स्टेशन शहरवासियों की पहली पसंद हैं। यही कारण है कि वीकेंड (शनिवार- रविवार) पर ट्राईसिटी के बड़ी संख्या में लोग पहाड़ों पर घूमने का प्लान बनाते हैं। लोग फैमिली और फ्रेंड्स के साथ हिल स्टेशन पर पहुंचकर पूरे हफ्ते की थकान मिटाने के लिए पहुंचते हैं।
इस वीकेंड पर भी ट्राईसिटी के लोगों में शिमला जाना का क्रेज खूब रहा है। क्योंकि बीते 24 घंटे में चंडीमंदिर टोल प्लाजा से 43000 वाहन गुजरे हैं। यह आंकड़ा शुक्रवार सुबह 9 बजे से शनिवार सुबह 9 बजे तक का है। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला के अलावा पंजाब हरियाणा के दूसरे शहरों के लोग भी वीकेंड पर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और आसपास की जगहों पर घूमने के लिए खासे उत्साहित रहते हैं।
चंडीगढ़ से सबसे नजदीक कसौली हिल स्टेशन
चंडीगढ़ से सबसे नजदीक कसौली हिल स्टेशन है। महज 40 मिनट की दूरी तय कर आप कसौली पहुंच सकते हैं। कसौली में ब्रिटिश और मुगल शासनकाल की कई ऐतिहासिक धरोहरें आपको देखने को मिल जाएंगी। यहां की इमारतें आज भी उस जमाने की याद दिलाती हैं। यहां के मॉल रोड में आपको खाने के लिए काफी कुछ मिल सकता है, खासतौर पर टेस्टी मैगी। हाइकर्स के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां पर आकर आप कई चीजें एंजॉय कर सकते हैं। वीकेंड पर चंडीगढ़ समेत दूसरे शहरों के लोग कसौली के लिए जाते हैं।
सोलन से आगे बड़ोग
चंडीगढ़ से बड़ोग की दूरी 60 किमी है। यह जगह चीड़ और देवदार के पेड़ों से घिरी हुई है और छुट्टियां बिताने के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। बड़ोग हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित है। यहां का रेलवे स्टेशन काफी खूबसूरत है, जिसे देखने के लिए काफी टूरिस्ट्स यहां आते हैं। यहां आपको बहुत ही पुरानी मोनेस्ट्री, मंदिर और कैंपिंग साइट्स देखने को मिलेंगी। इसी तरह शिमला, कुफरी, चैल जैसी सुंदर जगहें आपको वीकेंड को और ज्यादा एंजॉयफुल बना देंगी।
कुफरी
भीड़ से दूर अगर आप कहीं जाना चाहते हैं तो कुफरी चंडीगढ़ के पास घूमने के लिए सबसे अच्छे हिल स्टेशनों में से एक है। हरे भरे जंगलों के बीच ट्रेकिंग करना एक अच्छा अनुभव होगा। अगर आप वाइल्ड लाइफ देखने में इंटरेस्टिड हैं तो हिमालयन नेशनल पार्क आपको जाना चाहिए। कुफरी चंडीगढ़ से लगभग 130 किलोमीटर दूर है।
चैल
चैल चंडीगढ़ से 106 किलोमीटर दूर हैं। चैल में दुनिया के सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राउंड भी है। ये जगह नैचुरल सुंदरता, ऐतिहासिक चमत्कारों और एडवेंचर्स एक्टिविटी का खजाना है। यहां आप साफ आसमान के नीचे बैठ कर आराम से कुछ सुकून के पल बिता सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।