Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मनीमाजरा थाने से पुलिसकर्मी को धक्का दे जंगले से कूदकर भागा हेरोइन तस्कर, मचा हड़कंप, एक घंटे में दबोचा

    Updated: Tue, 26 Aug 2025 11:16 AM (IST)

    चंडीगढ़ के मनीमाजरा थाने में हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार सौरव पुलिस हिरासत से भाग गया जिससे हड़कंप मच गया। पुलिस उसे अदालत में पेश करने जा रही थी तभी उसने थाने में पुलिसकर्मी को धक्का दिया और जंगल में भाग गया। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक घंटे के भीतर ही सर्च ऑपरेशन चलाकर उसे फिर से पकड़ लिया।

    Hero Image
    पुलिस टीम ने जंगल में सर्च अभियान चलाया और आखिरकार हेरोइन तस्कर को दबोच लिया।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। मनीमाजरा थाना पुलिस की लापरवाही से हड़कंप मच गया, जब हेरोइन तस्करी के मामले में पकड़ा गया आरोपित सौरव पुलिस की गिरफ्त से भाग निकला। हालांकि पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर आरोपित को एक घंटे के अंदर ही दोबारा पकड़ लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के मुताबिक, पुलिस सौरव को कोर्ट में पेश करने जा रही थी। इसी दौरान उसने थाने के अंदर पुलिसकर्मी को धक्का दिया और सामने के जंगलों में कूदकर फरार हो गया। पुलिसकर्मी तुरंत उसके पीछे दौड़े, लेकिन आरोपित जंगल में छिप गया। इसके बाद पुलिस टीम ने जंगल में सर्च अभियान चलाया और आखिरकार उसे दबोच लिया।

    सौरव को इंदिरा कालोनी निवासी सुशील की निशानदेही पर फिरोजपुर से गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से 18 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। बता दें कि गत माह पकड़े गए तस्कर सुशील कुमार ने सौरव के खाते में नशे की रकम ट्रांसफर की थी। इसी मामले में पुलिस ने 23 अगस्त को छापेमारी कर सौरव को पकड़ा था। आरोपित को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।