भारी बारिश से पंजाब के पांच जिलों में बाढ़ के हालात, सरकार ने संभाला मोर्चा
पंजाब में भारी बारिश के चलते पांच जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। कपूरथला होशियारपुर गुरदासपुर फाजिल्का और फिरोजपुर में नदियां उफान पर हैं जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया है। किसानों के अस्थायी बांधों में दरारें आई हैं। सरकार राहत कार्य में जुटी है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण पंजाब के पांच जिले, कपूरथला, होशियारपुर, गुरदासपुर, फाजिल्का और फिरोजपुर में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। इन जिलों के दरियाओं का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हालांकि सरकार ने अभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की घोषणा तो नहीं की हैं लेकिन पंजाब सरकार पूरी तरह से हरकत में आ चुकी है।
जल स्रोत मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि वह डिप्टी कमिश्नरों के साथ संपर्क में हैं। सभी डीसी को लोगों की जान-माल की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए कहा है। इस कारण बाधों के अंदरूनी तरफ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। किसानों द्वारा बनाये गए अस्थाई बाधों में दरारेें आ गई हैं।
पंजाब भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री ने बताया कपूरथला, फिरोजपुर और फाजिल्का जिलों का करीब 14,200 एकड़ क्षेत्र बाढ़ के पानी से प्रभावित हुआ है। इसमें से जिला कपूरथला के क्षेत्र में जनसंख्या प्रभावित हुई है जबकि फाजिल्का और फिरोजपुर का प्रभावित क्षेत्र कृषि अधीन है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन लोगों की हर संभव सहायता के लिए मौजूद है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।