Updated: Sun, 17 Aug 2025 09:51 PM (IST)
आम आदमी पार्टी के अनुराग ढांडा ने हरियाणा की कानून व्यवस्था पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध बढ़ रहे हैं लोग असुरक्षित हैं और सरकार नदारद है। 2025 में लापता लोगों की संख्या में वृद्धि और फिरौती की घटनाओं ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। ढांडा ने सरकार पर अपराधियों पर लगाम लगाने में विफल रहने का आरोप लगाया है।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने आरोप लगाया कि हरियाणा में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चरमरा चुकी है। आज पूरे प्रदेश में आम आदमी असुरक्षित महसूस कर रहा है। अपराधी बेलगाम हैं और सरकार पूरी तरह नदारद नजर आती है।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
ढांडा ने कहा कि राज्य में एक के बाद एक हत्या, फिरौती, फायरिंग, अपहरण और गैंगवार की घटनाएं सामने आ रही हैं। भिवानी की मासूम मनीषा की हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है, लेकिन सत्ता में बैठे लोगों की संवेदनाएं नहीं जाग रही हैं।
अनुराग ढांडा ने एक बयान जारी कर कहा कि हरियाणा पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि 2025 की पहली छमाही में ही 4,100 से ज्यादा लोग लापता हो चुके हैं। हर दिन औसतन 45 लोग गायब हो रहे हैं। अपहरण के मामलों की संख्या एक हजार के पार है।
नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन ने खुद संज्ञान लेते हुए हरियाणा के डीजीपी से जवाब मांगा है। पूरे हरियाणा में व्यापारियों और आम नागरिकों से फिरौती मांगने, सरेआम फायरिंग और गैंगवार की घटनाओं से लोग असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। अनुराग ढांडा ने कहा कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि इंटरनेट मीडिया पर हथियार लहराने से भी नहीं डरते।
अकेले जींद जिले में एक माह में 17 से ज्यादा हत्याएं हो चुकी हैं। हिसार और रोहतक जैसे शहरों में महिलाओं की हत्या और शव को काटने जैसे वीभत्स मामले सामने आए हैं। यह हालात किसी सामान्य अपराध दर का संकेत नहीं, बल्कि सरकार की नाकामी का जीवंत प्रमाण हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।