Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ में देसी पत्रकार करमू गिरफ्तार, भाई धरमू आधी रात पुलिस स्टेशन पहुंचा, जानें क्या है मामला

    By Ankesh ThakurEdited By:
    Updated: Tue, 04 Jan 2022 11:26 AM (IST)

    हरियाणा के लोकल चैनल संसार क्रांति के लिए रिपोर्टिंग करने वाले कर्मजीत उर्फ करमू और उसके साथी डॉ. दविंदर बल्हारा को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। करमू की गिरफ्तारी बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। करमू के भाई धरमू ने देर रात पुलिस स्टेशन में पहुंचकर हंगामा किया।

    Hero Image
    दोनों को पुलिस आज जिला अदालत में पेश करेगी।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। हरियाणा के लोकल चैनल संसार क्रांति के लिए रिपोर्टिंग करने वाले कर्मजीत उर्फ करमू और उसके साथी डॉ. दविंदर बल्हारा को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। करमू की गिरफ्तारी बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। इसके बाद करमू के भाई धरमू अपने साथियों के साथ सेक्टर-39 पुलिस स्टेशन पहुंच गया। आधी रात करमू से मिलने की जिद को लेकर धरमू के बाहर धरने पर बैठ गया। धरमू अपने भाई से देर रात मिलने की जिद कर रहा था। जबकि, पुलिसकर्मियों ने रात के समय हवालात में किसी से मिलने पर पाबंदी होने के हवाला देकर मना कर दिया था। इसके बाद धरमू अपने साथियों के साथ थाने के बाहर कंबल लेकर धरने पर बैठ गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस दोनों आरोपित कैथल के रहने वाले डाक्टर दविंदर बल्हारा और करमजीत उर्फ करमू को आज जिला अदालत में पेश करेगी। दोनों के खिलाफ मास्क के चालान करने पर एसडीएम साउथ की टीम के साथ बदसलूकी करने पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने बदसलूकी करने, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने सहित धारा 188 के तहत केस दर्ज कर कानूनी करवाई किया है।

    वहीं, पुलिस ने जिस डाक्टर को गिरफ्तार किया है वह हरियाणा में वंडर किड के नाम से प्रसिद्ध बच्चे का पिता है। दविंदर बल्हारा का आठ साल का बेटा वंडर किड है, जो मैथ के बड़े से बड़े सवालों का उत्तर चंद सेकंड में दे देता है।

    पुलिस के अनुसार सोमवार को दविंदर बल्हारा सेक्टर-37 की मार्केट में खड़े थे। इसी दौरान एसडीएम साउथ की टीम चलते बिना मास्क वालों का चालान कर रही थी। इसी दौरान जब टीम ने बिना मास्क का डाक्टर दविंदर बल्हारा का चालान काटा, तो वह अधिकारियों के साथ उलझ गया और उनसे बहस करने लगा। इस दौरान देसी पत्रकार करमू और डाक्टर दविंदर दोनों टीम के अधिकारियों के साथ बदतमीजी करने लगे। इसके बाद बात  हाथापाई तक पहुंच गई। अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया। इसमें हरियाणा में लोकल चैनल संसार क्रांति के लिए रिपोर्टिंग करने वाले कर्मजीत भी शामिल था। सूचना पाकर पहुंची सेक्टर-39 थाना पुलिस ने दोनों को विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।