पंजाब में नशाखोरी पर घमासान, हरपाल चीमा ने राजा वड़िंग के डोप टेस्ट की चुनौती स्वीकारी; बोले- साथ में करवाएंगे
वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने राजा वड़िंग की डोप टेस्ट चुनौती स्वीकार की है और दोनों साथ में टेस्ट कराने की बात कही है। चीमा ने विपक्षी पार्टियों पर पंजाब को नशेड़ी बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पंजाब में अफीम की खेती को प्रोत्साहित करना चाहती है। चीमा ने यह भी कहा कि कई अकाली और कांग्रेसी नेताओं को भी डोप टेस्ट से गुजरना होगा।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। ड्रग्स को लेकर राजनीतिक पार्टियों में चल रहे वाक युद्ध के दौरान वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की उस चुनौती को स्वीकार कर लिया है, जिसमें कांग्रेस के प्रधान ने डोप टेस्ट करवाने की मांग की थी। सोमवार को पंजाब भवन में पत्रकार वार्ता के दौरान चीमा ने कहा, हमें राजा वड़िंग की चुनौती स्वीकार है लेकिन डोप टेस्ट साथ में करवाएंगे।
साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टियां पंजाब को नशेड़ी बनाना चाहती है। इन पार्टियों के नेता नहीं चाहते की पंजाब से नशा खत्म हो। वह नशा और नशा तस्करों को प्रमोट करना चाहते है।
वित्तमंत्री ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पंजाब को नशेड़ी बनाना चाहते है। वह अफीम की खेती करवाना चाहते है। यह नशा को प्रोत्साहित करने जैसा है। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने पंथ के नाम पर राज किया जबकि कांग्रेस ने शासन लेकिन पंजाब को नशे की तरफ धकेला। चीमा ने कहा कि मुझे लगता है कि कई अकालियों और कांग्रेसियों को भी डोप टेस्ट से गुजरना पडे़गा।
चीमा ने वड़िंग की डोप टेस्ट की चुनौती को स्वीकार करते हुए कहा कि मेरे साथ टेस्ट करवाएं। सवाल के जवाब में चीमा ने कहा कि भारतीय जनता पाटी (भाजपा) प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ शिरोमणि अकाली दल की एकता का संदेश दे रहे है लगता है कि वह शिअद का प्रधान बनने की तैयारी कर रहे है क्योंकि कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके है भाजपा के मौजूदा में है अब शिअद ही बचा है।
चीमा के साथ कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सौंध मौजूद थे। मंत्रियों ने कहा कि नशों के खिलाफ राज्य सरकार की ओर से किया जा रहा अभियान लगातार जारी है। नशे को जड़ से खत्म करने की राज्य सरकार की नीति रंग ला रही है। चीमा ने कहा कि सप्लाई चेन लगभग टूट चुकी है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।