Har Ghar Tiranga: चंडीगढ़ में तिरंगे को लेकर खासा क्रेज, डाकघर में 25 रुपये में मिल रहा झंडा, DAV कालेज में बना सेल्फी प्वाइंट
Har Ghar Tiranga चंडीगढ़ में बच्चों से लेकर बड़ों तक तिरंगा खरीदने की होड़ लगी हुई है। शहरवासी डाक घरों में 25 रुपये में तिरंगा झंडा खरीद सकते हैं। इसके अलावा शहरवासी आनलाइन आर्डर भी कर रहे हैं।

आनलाइन डेस्क, चंडीगढ़। Har Ghar Tiranga: देशभर में 75वें स्वतंत्रता दिवस के चलते आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस मुहिम के तहत हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है। चंडीगढ़ में हर घर तिरंगा अभियान को खूब सहयोग मिल रहा है। लोगों में तिरंगे को लेकर खासा क्रेज है। बता दें कि देशभर में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराया जाएगा।
चंडीगढ़ में डाक घरों में राष्ट्रीय ध्वज मिल रहा है। ध्वज को खरीदने के लिए लोग डाक घरों में पहुंच रहे हैं। 25 रुपये देकर लोग एक राष्ट्रीय झंडा खरीद सकते हैं। इसके अलावा सेक्टर-17 मुख्य डाकघर में एक सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किया गया है। लोग यहां तिरंगे के साथ सेल्फी ले रहे हैं।
चंडीगढ़ में बच्चों से लेकर बड़ों तक तिरंगा खरीदने की होड़ लगी हुई है। शहरवासी डाकघरों के अलावा दुकानों पर भी तिरंगा झंडा खरीदने पहुंच रहे हैं, इसके अलावा आनलाइन आर्डर भी कर रहे हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ पुलिस विभाग की तरफ से भी लोगों को तिरंगा दिया जा रहा है।
शहर के शैक्षणिक संस्थानों में भी तिरंगे को लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है। चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित डीएवी कालेज में सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। जहां स्टूडेंट्स तिरंगे के साथ सेल्फी ले रहे हैं। इसके अलावा समाजिक संस्थाएं भी लोगों को तिरंगा झंडा मुहैया करवा रही हैं।
अभियान में इस तरह कराएं पंजीकरण
इस अभियान का हिस्सा बनने की इच्छा रखने वाले लोग harghartiranga.com पर अपनी फोटो अपलोड कर सकते हैं. इसी वेबसाइट से हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने का सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं. जानकारी के मुताबिक 1 अगस्त को ही 50 लाख लोगों ने घरों पर फहराए गए तिरंगे की फोटो वेबसाइट पर अपलोड की, तो 7 लाख से अधिक तिरंगे के साथ सेल्फीज भी अपलोड की गईं. हर घर तिरंगे अभियान का सर्टिफेकिट इस तरह वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।