Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab News : आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू को ढूढ़ नहीं पाई चंडीगढ़ पुलिस, जिला अदालत में दाखिल की अनट्रेस रिपोर्ट

    Updated: Sun, 08 Jun 2025 03:19 PM (IST)

    चंडीगढ़ पुलिस ने तीन साल पहले दर्ज एक मामले में सिख फॉर जस्टिस के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू को ढूंढने में असफलता दिखाई है। पुलिस ने अदालत में अनट्रेस रिपोर्ट दाखिल कर जांच बंद कर दी है। पन्नू पर 2022 में हिमाचल प्रदेश चुनाव के दौरान भड़काऊ बयान देने का आरोप है जिसके चलते हिंसा भड़काने और नफरत फैलाने का मामला दर्ज किया गया था।

    Hero Image
    आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू को ढूढ़ नहीं पाई पुलिस

     रवि अटवाल, चंडीगढ़। तीन साल पहले चंडीगढ़ में दर्ज एक मामले में पुलिस ‘सिख फॉर जस्टिस’ (एसएफजे) के नेता आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू को ढूंढ नहीं पाई है। चंडीगढ़ पुलिस ने जांच बंद करने के साथ ही जिला अदालत में अनट्रेस रिपोर्ट दाखिल कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रिपोर्ट में पुलिस ने कहा है कि आरोपित को ढूंढने की तमाम कोशिश के बावजूद वह पकड़ा नहीं गया। इस रिपोर्ट पर अब 11 अगस्त को सुनवाई होगी। पन्नू के खिलाफ सेक्टर-3 थाना पुलिस ने 31 मई 2022 को एफआइआर दर्ज की थी। तब हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर पन्नू ने इंटरनेट मीडिया पर भड़काऊ बयान दिया था। पन्नू पर हिंसा भड़काने, नफरत फैलाने और सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने के आरोप लगाए गए थे।

    गौरतलब है कि एसएफजे एक प्रतिबंधित संगठन है। अमेरिकी नागरिक पन्नू वहीं रह कर लंबे समय से भारत विरोधी एजेंडा चला रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार उसके खिलाफ भारत में कुल 104 केस दर्ज हैं।

    इनमें से 96 केस पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और असम जैसे राज्यों में दर्ज किए गए हैं। सबसे ज्यादा मामले पंजाब (55) में दर्ज हैं, इसके बाद दिल्ली और हरियाणा में 13-13 केस दर्ज किए गए हैं। शेष आठ मामलों की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) द्वारा की जा रही है।