Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राम रहीम की फिर बढ़ी मुश्किलें, 23 साल पुराने मर्डर केस में SC ने भेजा नोटिस; सीबीआई ने दर्ज की थी याचिका

    By Agency Edited By: Prince Sharma
    Updated: Fri, 03 Jan 2025 02:16 PM (IST)

    डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। साल 2002 के रणजीत सिंह हत्या मामले में उनकी बेल के खिलाफ सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। जिसके बाद अदालत ने नोटिस जारी किया है। इस अपील में साल 2002 के हत्या मामले में उन्हें बरी किए जाने के खिलाफ अपील की गई है।

    Hero Image
    गुरमीत राम रहीम को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस (फाइल फोटो)

    पीटीआई, चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की एक बार फिर मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। साल 2002 में रणजीत सिंह हत्या मामले में राम रहीम की बेल के खिलाफ सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज करवाई है। जिसके बाद अदालत ने नोटिस जारी किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह और चार अन्य से सीबीआई की अपील पर जवाब मांगा। इस अपील में साल 2002 के हत्या मामले में उन्हें बरी किए जाने के खिलाफ अपील की गई थी।

    देश के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने मामले में बरी किए गए लोगों से जवाब मांगते हुए नोटिस जारी किए। बता दें कि सीबीआई ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा 28 मई, 2024 को पारित आदेश को चुनौती दी है, जिसमें सिंह और चार अन्य को संप्रदाय के पूर्व प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या के मामले में बरी किया गया था।

    क्या था मामला

    गुरमीत राम रहीम सहित पांच लोगों पर आरोप था कि उन्होंने 10 जुलाई, 2002 को रणजीत की उस समय हत्या करवाई थी जब वह अपने गांव के नजदीक शाम के समय खेत में काम कर रहे थे। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए सभी आरोपियों को क्लीन चिट दे दी थी। रणजीत डेरा सच्चा सौदा के पूर्व सदस्य और मैनेजर रहे हैं। इस मर्डर केस में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम  (Gurmeet Singh) व अन्य  दोषियों को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा बरी कर दिया गया था।

    हाई कोर्ट ने दी थी राहत

    इस हत्याकांड में पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट ने पिछले साल 2024 के मई माह में विशेष सीबीआई अदालत द्वारा दिए गए फैसले को रद्द कर दिया और राम रहीम सहित चार अन्य को बरी कर दिया था। इससे पहले पंचकूला की विशेष अदालत ने पहले इस मामले में सजा का एलान किया था, जिसे बाद में हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी।

    यह भी पढ़ें- 'ईश्वर से मिलाने के नाम पर बनाता था नपुंसक', गुरमीत राम रहीम की फिर बढ़ी मुश्किलें; इस मामले में शुरू होगा ट्रायल

    पंजाब की पंचकूला अदालत ने सुनाई थी सजा

    इससे पहले पंचकूला की अदालत ने हत्या मामले में पंचकूला सीबीआई की विशेष अदालत डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम सिंह समेत पांच लोगों को सजा सुनाई थी। राम रहीम समेत सभी आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा 31 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया था। आपको बता दें कि इस समय गुरमीत राम रहीम साध्वी यौन मामले में  रोहतक की सुनारिया जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है।

    यह भी पढ़ें- डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को झटका, नपुंसक बनाने के मामले में केस डायरी नहीं मिलेगी