Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा: राज्यपाल की पत्नी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को बांधी राखी, असीम घोष ने सीएम के साथ किया नाश्ता

    Updated: Sat, 09 Aug 2025 12:19 AM (IST)

    हरियाणा के राज्यपाल की पत्नी मित्रा घोष ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को राखी बांधी। राज्यपाल असीम कुमार घोष ने बताया कि उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति को नाश्ते पर आमंत्रित किया था जिसमें अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए। यह एक सौहार्दपूर्ण मिलन था जिसमें विचारों का आदान-प्रदान हुआ।

    Hero Image
    राज्यपाल की पत्नी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द को बांधी राखी

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़।  हरियाणा के राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष की पत्नी मित्रा घोष ने शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविनद, पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को राखी बांधी। इस दौरान सभी ने मिलकर प्रसाद ग्रहण किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रो. अशीम कुमार घोष ने कहा कि हरियाणा के राज्यपाल के रूप में पदभार संभालने के बाद उन्होंने कुछ दिन पहले पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द को हरियाणा राजभवन में नाश्ते के लिए आमंत्रित किया था।

    साथ में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी निमंत्रण दिया।यह एक सुखद और सौहार्दपूर्ण बैठक थी। इस अनौपचारिक बैठक के दौरान हमारे बीच विचारों का आदान-प्रदान हुआ।