Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    पंजाब के युवाओं के लिए अच्छी खबर, 5500 होमगार्ड की होगी भर्ती; मान सरकार ने शुरू की तैयारी

    Updated: Thu, 24 Apr 2025 10:38 PM (IST)

    पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पंजाब होम गार्ड्स के सीमावर्ती विंग में 5500 जवानों की भर्ती करने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह निर्णय पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हाल ही में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर लिया है। इन जवानों को राज्य के सात सीमावर्ती जिलों में तैनात किया जाएगा।

    Hero Image
    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब में पांच सौ किलोमीटर से अधिक सीमा पर सुरक्षा की दूसरी पंक्ति को मजबूत करने के लिए पंजाब होम गार्ड्स के सीमावर्ती विंग में 5500 जवानों को भर्ती किया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बैठक में यह निर्णय लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भगवंत मान ने पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हाल ही में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर राज्य के प्रति शत्रु ताकतों के नापाक मंसूबों को रोकने के लिए प्रभावी दूसरी रक्षा पंक्ति स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

    उन्होंने कहा कि पंजाब में सुरक्षा घेरे को बढ़ाने के लिए पंजाब पुलिस के बॉर्डर विंग में 5500 जवानों को राज्य के सात सीमावर्ती जिलों में तैनात किया जाएगा। मान ने कहा कि बीएसएफ के पीछे दूसरी सुरक्षा पंक्ति स्थापित करने का यह प्रस्ताव अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के जाल से बचने वाले किसी भी तत्व को पकड़ने में मदद करेगा।

    इस कार्य की विशालता को देखते हुए राज्य सरकार को केंद्र से सहायता की आवश्यकता होगी, जिसके लिए वे जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात करेंगे।

    400 से अधिक अन्य जवानों की भर्ती

    उन्होंने कहा कि राज्य के पास मानव शक्ति, हौसला और योग्यता है और अतिरिक्त संसाधनों के लिए केंद्र सरकार से संपर्क किया जाएगा। मान ने कहा कि पंजाब पुलिस के पास किसी भी तरह के हमले को रोकने की इच्छा शक्ति, अनुभव और पेशेवर योग्यता है।

    इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इन 5500 होम गार्ड जवानों के अलावा राज्य भर में 400 से अधिक अन्य जवानों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन जवानों को सड़क सुरक्षा बल (एसएसएफ), स्टेट डिजास्टर रिलीफ फोर्स (एसडीआरएफ) और अन्य बलों में तैनात किया जाएगा। मान ने कहा कि यह लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और युवाओं को नौकरियां प्रदान करने के लिए बहुत जरूरी है।