विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जाली पासपोर्ट से इथोपिया भागा गैंगस्टर अफरीदी अफ्रीका से डिपोर्ट, पंजाब में कांग्रेस नेता सहित 5 हत्याओं में था वांटेड

Published: Tue, 10 Nov 2026 08:27 AM (IST)

पंजाब में पांच हत्याओं समेत 33 से अधिक मामलों में वांछित गैंगस्टर गुरविंदर अफरीदी तूत को इथियोपिया से डिपोर्ट किया गया है। ॉ

जाली पासपोर्ट से इथोपिया भागा था गैंगस्टर अफ्रीद (फाइल फोटो)

जाली पासपोर्ट से इथोपिया भागा था गैंगस्टर अफ्रीद (फाइल फोटो)

HighLights

  1. गैंगस्टर गुरविंदर अफरीदी तूत इथियोपिया से भारत डिपोर्ट

  2. जाली पासपोर्ट का उपयोग कर विदेश भागा था अपराधी

  3. पंजाब में पांच हत्याओं सहित 33 मामलों में वांछित

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। तरनतारन जिले में पांच हत्याओं समेत पंजाब में 33 से अधिक रंगदारी और अन्य मामलों में वांछित गैंगस्टर गुरविंदर अफरीदी तूत आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

पंजाब पुलिस ने विभिन्न एजेंसियों के समन्वय से 10 महीने तक चले 'ऑपरेशन शाहिद' के तहत उसे इथियोपिया से भारत डिपोर्ट कराया।

गुरविंदर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के वजिंद्र के नाम पर लखनऊ में बने जाली पासपोर्ट के सहारे विदेश भागा था। पंजाब पुलिस पहली बार किसी अफ्रीकी देश से अपराधी को डिपोर्ट कराने में सफल हुई है। डोनी बल्ल-प्रभ दासूवाल गैंग के सरगना गुरविंदर पर पंजाब सरकार ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

आठ दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने रविवार को उसे पट्टी स्थित जेएमआइसी मानक कौड़ा की अदालत में पेश किया। अक्टूबर 2024 में आप सरपंच राजविंदर सिंह की हत्या के मामले में अदालत ने उसे आठ दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि यह कार्रवाई पंजाब में संगठित अपराध के खिलाफ चल रहे अभियान 'गैंगस्टरां ते वार' के तहत की गई।

एजीटीएफ और काउंटर इंटेलिजेंस के ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्राडिशन सेल (ओएफटीईसी) ने केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से अभियान को अंजाम दिया। गुरविंदर को 31 मार्च, 2025 को मुंबई हवाई अड्डे से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भागा था।

राज्य में कांग्रेस नेता समेत पांच हत्याओं में है वांछित

रविंदर पंजाब में पांच हत्याओं के मामलों में वांछित था। इनमें अक्टूबर 2024 में पट्टी में आप सरपंच राजविदर उर्फ राज तलवंडी की हत्या, मार्च 2025 मे 12 वर्षीय गुरसेवक सिंह और विक्की चुग की हत्या, मई 2025 में जसवंत सिंह की हत्या और सितंबर 2025 में कांग्रेस के ब्लाक प्रधान गुरमेल सिंह की हत्या शामिल हैं। उस पर हत्या के प्रयास, रंगदारी व फिरौती के लिए गोलीबारी और शस्त्र अधिनियम के मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें- 6 महीने में 17 गैंगस्टर्स डिपोर्ट, पंजाब मंत्री हरपाल चीमा बोले- कहीं भी छिप जाए अपराधी; उसे वापस लाया जाएगा

यह भी पढ़ें- पहला नहीं जला तो दूसरा पटाखा जलाने लगा, इतने में हुआ तेज धमाका; लुधियाना में दीवाली के दिन किशोर की मौत

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।