विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

6 महीने में 17 गैंगस्टर्स डिपोर्ट, पंजाब मंत्री हरपाल चीमा बोले- कहीं भी छिप जाए अपराधी; उसे वापस लाया जाएगा

Published: Tue, 10 Nov 2026 08:14 AM (IST)

पंजाब सरकार राज्य को गैंगस्टर मुक्त बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है, जिसके तहत पिछले छह महीनों में 17 गैंगस्टरों को विदेश से वापस लाया गया है।

पंजाब कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा (जागरण फोटो)

पंजाब कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा (जागरण फोटो)

HighLights

  1. 6 महीने में 17 गैंगस्टरों को विदेश से वापस लाया गया

  2. मंत्री हरपाल चीमा ने गैंगस्टर मुक्त पंजाब का संकल्प दोहराया

  3. 'गैंगस्टरां ते वार' मुहिम में 2,162 भगोड़े गिरफ्तार हुए

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाने के लिए दृढ़ संकल्प है। पंजाब में अपराध कर गैंगस्टर दुनिया में कहीं भी छिप जाए, उसे वहां से पकड़कर वापस लाया जाएगा।

राज्य सरकार की इसी नीति का परिणाम है कि मात्र छह महीने में ही पंजाब पुलिस विदेश से 17 गैंगस्टर्स को वापस लाने में सफल हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार पहली है। इससे पहले पूर्व की सरकारों ने कभी ऐसा नहीं किया।

2162 भगोड़ों को किया अरेस्ट

चीमा ने कहा कि राज्य में पुलिस की ओर से शुरू की गई 'गैंग्सटरां ते वार' मुहिम के तहत 1.61 लाख रेड कर 2,162 भगोड़ों को गिरफ्तार किया गया है। हाल ही में पुलिस को कामयाबी इथियोपिया से पांच लाख रुपये के इनामी गैंग्सटर गुरविंदर सिंह उर्फ अफरीदी को डिपोर्ट करना है। उस पर 30 से ज्यादा आपराधिक केस चल रहे थे।

पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए चीमा ने आरोप लगाया कि अकाली-भाजपा सरकार के दौरान गैंग्सटर पैदा हुए और पले-बढ़े। इनको कांग्रेस राज में फलने-फूलने का मौका मिला लेकिन आप सरकार में इनको पकड़ कर जेलों में डाला जा रहा है।

गैंगस्टर के खिलाफ ऐसी पहल कभी नहीं हुई: हरपाल चीमा

उन्होंने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब ने गैंगस्टर्स और असामाजिक तत्वों के खिलाफ एक ऐसी लड़ाई छेड़ी है जो पहले कभी नहीं हुई। सरकार ने पुलिस को हर अपराधी तत्व के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने के साफ निर्देश दिए हैं, चाहे वे कहीं भी बैठे हों। इसी का परिणाम है कि पुलिस अलग-अलग देशों से गैंग्सटरों को सफलतापूर्वक भारत लाई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।