कबड्डी और वालीबाल के लीग मैच से महामुकाबले की शुरुआत, आज होगा चंडीगढ़ का मैच
खेलो इंडिया यूथ गेम्स शुरू होने में मात्र एक दिन शेष रहा गया है। इस महा मुकाबले के लिए गुजरात की पुरुष टीम वीरवार को चंडीगढ़ पहुंची।
वैभव शर्मा, चंडीगढ़
खेलो इंडिया यूथ गेम्स शुरू होने में मात्र एक दिन शेष रहा गया है। इस महा मुकाबले के लिए गुजरात की पुरुष टीम वीरवार को चंडीगढ़ पहुंची। चंडीगढ़ पहुंचने पर खिलाड़ियों का तिलक लगा कर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों ने रेलवे स्टेशन पर भंगड़ा भी डाला। शुक्रवार को कबड्डी और वालीबाल के लीग मैच खेले जाएंगे। मैच सेक्टर-3 पंचकूला स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में जहां चंडीगढ़ की पुरुषों की टीम का मुकाबला हिमाचल प्रदेश के साथ होगा। वहीं, आंध्र प्रदेश की टीम के साथ शहर की लड़कियां भिडें़गी। प्रतियोगिता के लिए एक साल से कर रहे हैं तैयारी
गुजरात के खिलाड़ियों ने बताया कि उन्होंने टूर्नामेंट के लिए एक साल पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी। रोजाना पांच से सात घंटे वालीबाल कोर्ट में पसीना बहाते थे। प्रैक्टिस के दौरान उन्होंने अपनी गलतियों पर काम किया और उसे दूर करने की कोशिश की। खिलाड़ी 545 स्वर्ण, 545 रजत और 776 कांस्य पदकों के लिए दिखाएंगे दमखम
खेलों में देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 8,500 खिलाड़ी, कोच और सहयोगी स्टाफ भाग लेंगे। पंचकूला में होने वाले मैचों में करीब 4700 खिलाड़ी, जिसमें से 2262 महिला खिलाड़ी भाग ले रहीं हैं। 25 प्रकार के खेल पांच स्थानों पंचकूला, अंबाला, शाहाबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित होंगे। इस टूर्नामेंट में खिलाड़ी 545 स्वर्ण, 545 रजत और 776 कांस्य पदक के लिए अपना दमखम दिखाएंगे। मुख्य स्थल पर 7000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था
ताऊ देवी लाल खेल परिसर में लगभग 7,000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। तीरंदाजी और फुटबाल प्रतियोगिता पंजाब विश्वविद्यालय में कराई जाएंगी। पीयू के फुटबाल ग्राउंड में मैच की तैयारियों को लेकर अंतिम रूप दिया जा रहा है। हरियाणा के सबसे ज्यादा 398 तो महाराष्ट्र के 357 खिलाड़ी
खेलो इंडिया के लिए हरियाणा से सबसे ज्यादा 398 खिलाड़ी विभिन्न प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे। उसके बाद महाराष्ट्र का नंबर है, जिसके करीब 357 खिलाड़ी और दिल्ली के 339 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। एथलेटिक्स के विभिन्न आयोजनों में 392 प्रविष्टियों के साथ अधिकतम भागीदारी होगी। कुश्ती में 323 पहलवान, तैराकी में 251, मुक्केबाजी में 236 मुक्केबाज रिग में अपना दम दिखाएंगे। हाकी में 288 खिलाड़ी, जबकि इतनी ही संख्या में फुटबाल में खिलाड़ियों की होगी। कबड्डी और खो-खो में 192 प्रतिभागी भाग लेंगे। गतका में 227, मलखंब में 218, कलारियापट्टू में 187 और थांग टा में 140 और योगासन में 87 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।