Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ के चार जूडो खिलाड़ियों का टीम इंडिया में चयन, जकार्ता में दिखाएंगे दम

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 06:45 PM (IST)

    जकार्ता इंडोनेशिया में होने वाली एशियन जूडो चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ के सैयम चौधरी हिमांशु करणप्रताप सिंह और इश्रूप नारंग का चयन टीम इंडिया में हुआ है। सैयम 50 किग्रा कैडेट वर्ग में हिमांशु 60 किग्रा जूनियर वर्ग में करणप्रताप सिंह 66 किग्रा जूनियर वर्ग में और इश्रूप नारंग 78 किग्रा जूनियर वर्ग में खेलेंगे। विवेक ठाकुर को टीम इंडिया का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।

    Hero Image
    एशियन जूडो चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया में चयन।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सैयम चौधरी, हिमांशु, करणप्रताप सिंह और इश्रूप नारंग जकार्ता के इंडोनेशिया में अपना दम दिखाएंगे। इन चारों खिलाड़ियों का चयन 10 से 15 सितंबर तक होने वाली एशियन जूडो चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया में हुआ है। 

    अमैच्योर जूडो एसोसिएशन चंडीगढ़ के महासचिव एनएस ठाकुर ने बताया कि सैयम चौधरी 50 किग्रा (कैडेट वर्ग), हिमांशु 60 किग्रा (जूनियर वर्ग, करणप्रताप सिंह 66 किग्रा (जूनियर वर्ग) और इश्रूप नारंग 78 किग्रा (जूनियर वर्ग) में खेलेगी। कोच विवेक ठाकुर को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए टीम इंडिया के मुख्य कोच के रूप में भारतीय जूडो महासंघ द्वारा नियुक्त किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें