विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिले पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, गुलदस्ता भेंटकर कर दी बधाई

By Ankesh ThakurEdited By:
Published: Mon, 21 Mar 2022 02:32 PM (IST)

Charanjeet Singh Channi meet Punjab CM Bhagwant Mann पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी की ऐसी आंधी चली ...और पढ़ें

चरणजीत सिंह चन्नी ने भगवंत मान को पंजाब का सीएम बनने पर बधाई दी।
चरणजीत सिंह चन्नी ने भगवंत मान को पंजाब का सीएम बनने पर बधाई दी।

आनलाइन डेस्क, चंडीगढ़। Charanjeet Singh Channi meet Punjab CM Bhagwant Mann:  पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान से पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने चंडीगढ़ में मुलाकात की। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भगवंत मान को प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। उन्होंने भगवंत मान को एक गुलदस्ता भी भेंट किया। पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी इन दिनों चर्चाओं से दूर हैं।

मालूम हो कि पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी की ऐसी आंधी चली की दूसरा कोई भी दल उनके सामने टिक नहीं पाया। बड़े-बड़े दिग्गज भी आप उम्मीदवारों से हारे हैं। आप ने कुल 117 सीटों में से रिकॉर्ड 92 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि कांग्रेस के खाते में कुल 18 सीटें ही आई हैं। पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भी हार गए हैं। उन्होंने अलग-अलग दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ा था। दोनों सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने उन्हें पटखनी दी है। चन्नी भदौड़ और चमकौर साहिब सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि कांग्रेस को 18 एमएलए के साथ विपक्ष में बैठने का मौका मिल गया है। क्योंकि कांग्रेस दूसरे नंबर की पार्टी बनी है।

इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल तीन सीटें ही जीत पाया है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी 2 सीटें और बसपा के खाते में कुल एक सीट आई है। पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं। बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी को 59 सीटों की जरूरत पड़ती है। इसलिए इस बार आम आदमी पार्टी ने रिकॉर्ड बहुमत के साथ पंजाब में अपनी सरकार बना ली है।

इसलिए बनाया था सीएम फेस

कैप्टन अमरिंदर सिंह के सीएम पद से इस्तीफे के बाद कांग्रेस में नए सीएम को लेकर मंथन चला। सुनील जाखड़ का नाम सीएम फेस के लिए पहली पसंद बना, लेकिन कांग्रेस ने दलित कार्ड चरणजीत सिंह चन्नी के नाम पर खेला। पार्टी को उम्मीद थी कि दलित वोट को साधने में वह सफल होगी। लेकिन पंजाब चुनाव परिणामों के बाद पार्टी का गणित गलत साबित हुआ।