विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Manmohan Singh: जहां पढ़े वहीं बने प्रोफेसर... पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रों के फेवरेट टीचर थे मनमोहन सिंह

Published: Thu, 26 Dec 2024 10:29 PM (IST)

Manmohan Singh Passes Away Dr Manmohan Sing Education पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय ...और पढ़ें

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रों के फेवरेट टीचर थे मनमोहन सिंह
पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रों के फेवरेट टीचर थे मनमोहन सिंह

HighLights

  1. देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन हो गया है
  2. उन्होंने 92 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली
  3. पंजाब यूनिवर्सिटी में मनमोहन सिंह प्रोफेसर भी रहे

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh Passes Away) का दिल्ली के एम्स अस्पताल में 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का चंडीगढ़ से पुराना नाता रहा है। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से ही पढ़ाई की थी और प्रोफेसर भी रहे। एक समारोह में उन्होंने पंजाब विश्विद्यालय को अपनी 3500 किताबें भी दान दी थी। मनमोहन सिंह चंडीगढ़ सेक्टर 11 में एक कनाल का मकान में भी रहे।

अर्थशास्त्र में की मास्टर की डिग्री हासिल

मनमोहन सिंह ने पंजाब यूनिवर्सिटी (Dr Manmohan Sing Education) से 1954 में अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की थी जिसके बाद उन्होंने 1957 से 1966 पंजाब यूनिवर्सिटी में ही अर्थशास्त्र के सीनियर फैकेल्टी के रूप में नौकरी की थी।

आगे की पढ़ाई करने के लिए मनमोहन सिंह विदेश चले गए। साल 1957 में उन्होंने ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से प्रथम श्रेणी के साथ अर्थशास्त्र में स्नातक पूरी की। इसके बाद उन्होंने वर्ष 1962 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के नूफील्ड कॉलेज से अर्थशास्त्र में पीएचडी की।

यह भी पढ़ें- Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन,रॉबर्ट वाड्रा ने दी जानकारी

विदेश में पीएचडी पूरी (Manmohan Singh Career) करने के बाद उन्हें जब डॉक्टर की उपाधि मिली। इसके बाद मनमोहन सिंह ने पंजाब विश्वविद्यालय और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अर्थशास्त्र पढ़ाया। छात्र उन्हें शिक्षक के रूप में काफी पसंद करते थे। बता दें कि उन्हें जिनेवा में दक्षिण आयोग में महासचिव के रूप में भी नियुक्त किया गया था।

1954: पंजाब विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के छात्र के रूप में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (शीर्ष पंक्ति में दाईं ओर से दूसरे स्थान पर खड़े)।

सौजन्य - एक्स

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की उपलब्धियां

  • 1932: जन्म - गांव गाह (अब पंजाब, पाकिस्तान में)
  • 1954: पंजाब विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री पूरी की
  • 1962: ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से डी.फिल. (डॉक्टरेट) प्राप्त की
  • 1972: वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार बने
  • 1976: वित्त मंत्रालय में सचिव का पद संभाला
  • 1982: भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर नियुक्त हुए
  • 1985: योजना आयोग के उपाध्यक्ष बने
  • 1991: पी. वी. नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री बने
  • 2004: भारत के 13वें प्रधानमंत्री के रूप में निर्वाचित
  • 2009: कार्यकाल पूरा करने के बाद फिर से प्रधानमंत्री चुने गए
  • 1987: उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया

यह भी पढ़ें- Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का AIIMS में निधन, बेलगावी से दिल्ली लौटे खरगे-राहुल