पूर्व मेयर देवेश मोदिगल ने की सफाई कर्मचारियों की प्रशंसा, बोले- चंडीगढ़ को स्वच्छ बनाने में इनकी अहम भूमिका
चंडीगढ़ के पूर्व मेयर देवेश मोदगिल ने सफाई कर्मचारियों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों ने चंडीगढ़ को स्वच्छ बनाने में अहम भूमिका निभाई है। भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। उनकी बहुमूल्य सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पूर्व मेयर देवेश मोदगिल ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसलिए हर दिन मोदगिल की ओर से संस्थाओं के साथ मिलकर कार्यक्रम किए जा रहे हैं। भारत विकास परिषद ने सेक्टर-48 और 49 के सफाई कर्मियों को सेक्टर 48 में आयोजित कार्यक्रम में महामारी के दौरान उनकी बहुमूल्य सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। भारत विकास परिषद चंडीगढ़ की दक्षिण क्षेत्र द्वारा तीसरा समारोह था।
इस अवसर पर पूर्व मेयर व पार्षद देवेश मौदगिल मुख्य अतिथि थे। सेक्टर-48 की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष जेजे सिंह ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाग लिया। मोदगिल ने कहा कि महामारी के दौरान शहर को साफ रखने के लिए सफाई कर्मचारियों की जितनी प्रशंसा की जाए वह काम है। सफाई कर्मचारी चंडीगढ़ को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के लिए अपना योगदान दे रहे हैं।
मोदगिल ने भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा के स्वच्छ भारत मिशन के सपने को साकार करने के लिए जन भागीदारी को सुनिश्चित करना होगा। इस मौके पर 60 कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। अगले माह स्वच्छत सर्वेक्षण का भी परिणाम आने वाला है। इस बार चंडीगढ़ नगर निगम ने टॉप-10 में आने के लिए पूरा जोर लगाया हुआ है। शहर में जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। जबकि पिछले सालों में चंडीगढ़ स्वच्छता में पिछड़ रहा हे।
कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष पीके शर्मा के स्वागत भाषण से हुई, कार्यक्रम का संचालन सचिव भूपिंदर कुमार ने किया।धन्यवाद प्रस्ताव केएल चौहान ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का आयोजन दक्षिण -1 के अध्यक्ष डॉ. एमके विरमानी और दक्षिण-3 शाखा के अध्यक्ष हरजिंदर सुंघ ने किया। इस अवसर पर एचसी नारंग, टीआर वाधवा और के एल चौहान, उमा सिंगल, राकेश सिक्रोरिया, देवेंद्र कपूर, सतीश कुमार, जीएस गोगना तथा एचसी गोयल विशेष रूप से उपस्थित थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।