पूर्व सेना प्रमुख जेजे सिंह ने ब्रिटेन के सांसद तनमनजीत से सीएम भगवंत मान की मुलाकात पर उठाए सवाल
भाजपा नेता व पूर्व सेना प्रमुख जनरल जेजे सिंह ने सीएम भगवंत मान की ब्रिटिश सांसद तनमनजीत सिंह से मुलाकात पर सवाल उठाए हैं। कहा कि मान को यह बताना चाहिए कि उनकी तनमनजीत सिंह से किस मुद्दे पर मुलाकात हुई।

जेएनएन/प्रेट्र, चंडीगढ़। भाजपा नेता और पूर्व सेना प्रमुख जेजे सिंह ने ब्रिटेन के सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी की पंजाब के सीएम भगवंत मान से मुलाकात पर सवाल उठाए हैं। जेजे सिंह ने भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह ब्रिटिश सांसद के "अलगाववादी और भारत विरोधी" विचारों का समर्थन करती है।
तनमनजीत सिंह ढेसी लेबर पार्टी के सांसद हैं। वह ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने हमेशा भारत विरोधी स्टैंड अपनाया है। कश्मीर मुद्दे पर भी तनमनजीत सिंह भारत के स्टैंड से अलग बात करते हैं।पूर्व आर्मी चीफ जनरल जेजे सिंह ने कहा कि भगवंत मान की तनमनजीत सिंह से किन मुद्दों पर चर्चा हुई इस बात को सार्वजनिक किया जाना चाहिए।
जनरल जेजे सिंह ने कहा कि तनमनजीत सिंह ने कश्मीर के मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय बनाने की कोशिश की है। तनमनजीत सिंह की सीएम भगवंत मान से मुलाकात गंभीर मामला है। कहा कि मामले पर भगवंत मान को सफाई देनी चाहिए।
बता दें, बिट्रिश सांसद तनमनजीत सिंह ने वहां के सदन में भारत के साथ रक्षा सौदों को समाप्त करने की वकालात की थी। बताया जाता है कि तनमनजीत सिंह के खालिस्तान समर्थकों के साथ नजदीकी संबंध हैं। वह कई बार भारत विरोधी बात करते रहे हैं।
भाजपा नेता ने राघव चड्ढा कानूनी नोटिस भेजा
उधर, आम आदमी पार्टी पंजाब के सह-प्रभारी व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा द्वारा भारतीय जनता पार्टी को भारतीय जाहिल पार्टी व भाजपा कार्यकर्ताओं को गुंडा बोलने पर पंजाब भारतीय जनता युवा मोर्चा के उप-प्रधान अशोक सरीन हिक्की (एडवोकेट) ने लीगल नोटिस भेजा है।
हिक्की ने कहा आप नेता भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जनता में सबूतों सहित आम आदमी पार्टी की विफलताएं, झूठ, फ़रेब जगज़ाहिर करने से बौखला गए हैं। वह भूल गए हैं कि भाजपा अपने करोड़ों कार्यकर्ताओं की निस्स्वार्थ मेहनत व लगन से देश एवं दुनिया की सबसे बढ़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। इसकी भारत के ग्यारह राज्यों में पूर्ण बहुमत समेत 17 राज्यों में गठबंधन की सरकार है।
हिक्की ने कहा कि इतना ही नहीं देश में सबसे ज्यदा 1379 विधायक, 400 से ज्यादा लोकसभा व राज्यसभा सांसद हैं और दस करोड़ से ज्यादा कार्यकर्तां, जिसमे करीब 3.50 करोड़ महिलाएं भी शामिल हैं। हिक्की ने कहा कि चड्ढा या तो सार्जवनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा उनके विरुद्ध क्रिमिनल केस दर्ज करवाया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।