विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandigarh Fire News: फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग, 20 दुकानें जलकर खाक; दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
Published: Tue, 30 Jan 2024 12:05 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jan 2024 12:41 PM (IST)

Chandigarh Fire on Furniture Market चंडीगढ़ की फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लग गई है। यह आग सेक्टर 53 के ...और पढ़ें

Chandigarh Fire News :चंडीगढ़ की फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग।
Chandigarh Fire News :चंडीगढ़ की फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग।

जागरण संवाददाता,चंडीगढ़। Chandigarh Fire News चंडीगढ़ की फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लग गई है। यह आग सेक्टर 53 के बाजार में लगी है। इसमें करीब अब तक 20 दुकानें जलकर खाक हो गई हैं।

कई दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। जो आग बुझाने का काम कर रही हैं। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस घटना के बाद 6-8 के करीब दमकल की गाड़ियां पहुंची हैं। इस खबर पर अपडेट जारी है। 

लाखों का सामान आग में जलकर स्वाहा

मंगलवार को आग लगने से हड़कंप की स्थिति बन गई। लाखों का सामान आग की भेंट चढ़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम में मौके पर पहुंची। मार्केट के बाकी दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों का फर्नीचर निकाल कर बाहर सड़क पर रख दिया।