Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब यूनिवर्सिटी में 'चंबल के डाकू' गाना गाकर बुरे फंसे मासूम शर्मा, चंडीगढ़ पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

    Updated: Wed, 30 Jul 2025 12:14 PM (IST)

    चंडीगढ़ पुलिस ने गायक मासूम शर्मा (Masoom Sharma Singer) के खिलाफ लाइव शो में प्रतिबंधित गाना चंबल के डाकू गाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में 28 मार्च को यह गाना गाया था जबकि उन्होंने विवादित गाने न गाने का आश्वासन दिया था। इसी शो में छात्रों के झगड़े में एक युवक की मौत हुई थी।

    Hero Image
    पंजाब यूनिवर्सिटी में 'चंबल के डाकू' गाना गाकर बुरे फंसे मासूम शर्मा (File Photo)

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। लाइव शो के दौरान प्रतिबंधित गाना ‘चंबल के डाकू’ गाने के आरोप में गायक मासूम शर्मा के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है।

    आरोप है कि गायक ने पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में 28 मार्च को हुए लाइव शो के दौरान यह प्रतिबंधित गाना गाया था। पुलिस के मुताबिक, मासूम शर्मा ने लिखित में आश्वासन दिया था कि वह कोई विवादित या प्रतिबंधित गाना नहीं गाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बावजूद आरोपित ने मंच से विवादित गीत पेश किया। इसी शो के दौरान छात्रों के दो गुटों के झगड़े में एक युवक की मौत हुई थी।

    कौन हैं मासूम शर्मा?

    मासूम शर्मा एक मशहूर हरियाणवी गायक, गीतकार और संगीतकार हैं। इनके हरियाणवी गानों को अनोखे ढंग से प्रजेंट कर लोकप्रियता हासिल की है। मासूम शर्मा का जन्म 27 मार्च, 1991 को हरियाणा के जींद गांव के अंतर्गत आने वाले ब्राह्मणवास गांव में हुआ था। हाल ही में हरियाणा सरकार ने उनके कई गानों पर प्रतिबंध लगाया था।

    मासूम शर्मा के गानों पर लगा बैन

    हरियाणवी गानों में गन कल्चर को बढ़ावे देने के लिए मासूम शर्मा के कई गानों को बैन किया गया है। चंडीगढ़ में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो गन कल्चर वाले गानों के विरुद्ध विधानसभा में कानून बनाया जाएगा।