Farmers Strike: CM मान की किसानों के साथ बैठक, कहा- गन्ने के रेट बढ़ाएगी पंजाब सरकार; रेल और सड़क यातायात बहाल
किसानों की मांगों को लेकर सीएम मान ने आज किसान संगठनों और मिल के मालिकों के साथ बैठक (CM Mann Meets farmers) की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि बहुत ही सहज और अच्छे माहौल में किसान संगठनों के साथ बैठक हुई है। सीएम ने कहा कि मैंने सभी से अपील की है कि धरने के कारण आम लोगों को बहुत परेशानी होती है। इस चलन बदलना होगा।

जागरण डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। गन्ने के रेट को लेकर पंजाब के किसानों ने कई जिलों में धरना-प्रदर्शन किया था। हाईवे के साथ-साथ रेल लाइनों पर भी धरना दिया था। किसानों की मांगों को लेकर सीएम मान ने आज किसान संगठनों और मिल के मालिकों के साथ बैठक (CM Mann Meets farmers) की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि बहुत ही सहज और अच्छे माहौल में किसान संगठनों के साथ बैठक हुई है।
ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨਾਂ ਨਾਲ ਬਹੁਤ ਸੁਖਾਵੇਂ ਤੇ ਵਧੀਆ ਮਾਹੌਲ ‘ਚ ਮੀਟਿੰਗ ਹੋਈ ਹੈ….ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਧਰਨਿਆਂ ਨਾਲ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਖੱਜਲ ਹੋਣਾ ਪੈਂਦਾ ਹੈ..ਇਹ ਟਰੈਂਡ ਬਦਲਣਾ ਪਊ…ਸਰਕਾਰ ਹਰ ਵੇਲੇ ਗੱਲ ਕਰਨ ਲਈ ਤਿਆਰ ਹੈ… pic.twitter.com/HFYdfWLCZJ
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) November 24, 2023
सरकार हमेशा बातचीत के लिए तैयार
सीएम मान ने एक्स पर मीटिंग की बात को साझा करते हुए कहा कि मैंने सभी से अपील की है कि धरने के कारण आम लोगों को बहुत परेशानी होती है। इस चलन को बदलना होगा। वहीं, उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा बातचीत के लिए तैयार है। सीएम ने कहा कि हाईवे और रेल रोकने का जो ट्रेंड बन गया है हमने इस पर किसानों के साथ बात की है। उन्होंने किसानों को कहा कि धरने जैसी नौबत आनी नहीं चाहिए। सीएम ने कहा कि बात करने के और भी बहुत-से माध्यम है।
लोगों को दिक्कतों का करना पड़ रहा सामना
सीएम ने कहा कि किसानों द्वारा दिए गए धरने के कारण लोगों को तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि लोगों को परेशान करके सरकार से बात करना अच्छी बात नहीं है। किसानों ने भी इस बात पर सहमति जताई है कि लोगों को जो भी परेशानियों का सामना करना पड़ा, वो नहीं होना चाहिए था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।