Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, लुधियाना-जालंधर नेशनल हाईवे पर चक्का जाम, इन वैकल्पिक रास्तों का करें प्रयोग

    Updated: Mon, 21 Oct 2024 02:54 PM (IST)

    पंजाब के किसानों ने धान की खरीद न होने के कारण फगवाड़ा-जालंधर नेशनल हाईवे को जाम कर दिया है। किसानों ने बीच सड़क पर ट्रालियां खड़ी करके दोनों तरफ से हाईवे बंद कर दिया है। भारतीय किसान यूनियन एकता सिधूपुर के जिला अध्यक्ष कुलविंदर सिंह मछियाना ने बताया कि सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान करने में आनाकानी कर रही है। किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।

    Hero Image
    Punjab News: किसानों ने हाईवे को किया जाम, धान खऱीद को लेकर गुस्से में किसान।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब के किसानों ने फगवाड़ा-जालंधर नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया है। बीच सड़क पर ट्रालियों को खड़ा करके दोनों तरफ से नेशनल हाईवे बंद कर दिया है। लुधियाना-जालंधर नेशनल हाईवे पर जालंधर के धन्नोवाली के पास किसान संगठन सोमवार सुबह 11 बजे से धरना शुरू किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किसान मंडियों में धान की खरीद नहीं होने से खफा है। किसान संगठनों के लोग भारी संख्या में इकट्ठा होकर धरना दिया है। किसानों ने अनिश्चितकाल के लिए हा‌ईवे जाम करने की घोषणा की है।

    लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा

    भारतीय किसान यूनियन एकता सिधूपुर के जिला अध्यक्ष कुलविंदर सिंह मछियाना ने बताया कि धान की खरीद और लिफ्टिंग को लेकर किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। सरकार समस्याओं का समाधान करने को लेकर आनाकानी कर रही है।

    सरकार की नीतियों के खिलाफ सोमवार सुबह 11 बजे गांव धन्नोवाली के बाद नेशनल हाईवे जाम कर धरना शुरू कर दिया। धरना तब तक चलेगा जब तक सरकार मंडियों से धान की लिफ्टिंग का काम शुरू नहीं करवाती। इसकी वजह से हाईवे पर आने-जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

    देरी से ट्रेन पहुंचने के कारण बढ़ सकती है परेशानी

    किसानों के नेशनल हाईवे जाम करने के कारण ट्रेनें से आवाजाही की जा सकती है, लेकिन जालंधर कैंट स्टेशन पर काम चलने के कारण 16 से अधिक रेलगाड़ियां डायवर्ट हैं। इस कारण यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

    यही नहीं पिछले काफी समय से ट्रेनें भी काफी देरी से चल रही है। रेलगाड़ियों के प्रभावित होन से ज्यादा परेशानी नकोदर रूट, जालंधर से लुधियाना, जम्मू जाने व आने वाली यात्रियों की होती है।

    इन वैकल्पिक रास्तों का करें प्रयोग

    • - अमृतसर व पठानकोट से आने वाले वाहन चालक जालंधर से दीपनगर के जरिये जालंधर कैंट का रास्ता लेकर लुधियाना और दिल्ली की ओर जा सकते हैं।
    • - होशियारपुर की ओर से आने वाले वाहन चालक जालंधर शहर से तल्हरण रोड से होते हुए परागपुर के पास अंडरपास से होकर हाईवे पर आ सकते है। यह रास्ता जालंधर कैंट और दकोहा सहित आस-पास की कालोनियों के लिए फायदेमंद रहेगा।
    • -इसी तरह से लुधियाना की तरफ से आने वाला ट्रैफिक परागपुर अंडरपास या फिल्लौर से नकोदर रूट से होकर आ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- पंजाब में तीन टारगेट किलिंग नाकाम, बंबीहा गैंग के पांच गुर्गे गिरफ्तार, अमृतपाल के गनमैन ने रची थी बड़ी साजिश

    comedy show banner
    comedy show banner