Farmers Protest: 'पंजाब को आर्थिक तबाही की तरफ ले जाने की साजिश', किसान आंदोलन को लेकर SAD का मान सरकार पर निशाना
Farmers Protest 2024 किसान आंदोलन के चलते शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। शिअद ने कहा कि पंजाब की धरती पर किसानों पर अत्याचार हुआ। इसकी पार्टी निंदा करती है और मांग करती है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। हरियाणा सरकार ने जब बार्डर सील किया तो पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसका विरोध क्यों नहीं किया।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Farmers Protest 2024: एमएसपी की गारंटी, किसानों के कर्ज माफी, पेंशन आदि मांगों को लेकर किसानों द्वारा किए गए संघर्ष को शिरोमणि अकाली दल ने समर्थन किया है। किसानी आंदोलन को लेकर शिअद कोर कमेटी की बैठक पार्टी दफ्तर में प्रधान सुखबीर बादल की अगुवाई में साढ़े चार घंटे तक चली।
लंबे विचार-विमर्श और मंथन के बाद कोर कमेटी ने फैसला लिया कि पार्टी किसानों के साथ खड़ी है। शिअद के प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा, अपनी मांगों को लेकर दिल्ली जा रहे किसानों को हरियाणा बार्डर पर रोक कर उन पर आंसु गैस के गोले व रबड़ की गोलियां चलाने का कोर कमेटी ने निंदा की है।
राज्य को आर्थिक तबाही की तरफ ले जाने की साजिश- शिअद
डॉ. चीमा ने कहा कि किसानों को रोकने के लिए हरियाणा बॉर्डर सील कर दिया गया। पंजाब की धरती पर किसानों पर अत्याचार हुआ। इसकी पार्टी निंदा करती है और मांग करती है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
साथ ही उन्होंने कहा कि कोर कमेटी ने यह भी महसूस किया कि यह सब कुछ राज्य को आर्थिक तबाही की तरफ ले जाने की साजिश है और पंजाब सरकार चाहती है कि यह सारा कुछ हो। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने जब बार्डर सील किया तो पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसका विरोध क्यों नहीं किया।
यह भी पढ़ें: Farmers Protest: आम आदमी के लिए अब दिल्ली दूर, आंदोलन ने बढ़ाई मुश्किलें; फ्लाइट्स और ट्रेन में नहीं मिल रही सीट
हरियाणा और पंजाब सरकार मिलकर रच रही साजिश
इससे साफ संकेत मिलते हैं कि पंजाब सरकार हरियाणा सरकार के साथ मिलकर साजिश रच रही है। क्योंकि बार्डर सील होने से लोगों को परेशानी हो रही है और राज्य में जरूरी चीजों की कीमतें बढ़ रही है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने बॉर्डर को खुलवाने की कोशिश नहीं की।
जिससे साफ है कि यह सबकुछ मिलजुल कर किया जा रहा है। क्योंकि बॉर्डर सील होने का असर जम्मू-कश्मीर पर भी पड़ रहा है। वहीं, सूत्र बताते हैं कि कोर कमेटी में यह भी चर्चा में आया कि यह साजिश अकाली दल और भाजपा के गठबंधन को तारपीडो करने के लिए हुआ है।
यह भी पढ़ें: Farmers Protest 2024: भारत बंद को लेकर SKM ने जारी की गाइडलाइन, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये निर्देश
डॉ. चीमा ने कहा कि शिअद हमेशा ही किसानों के साथ खड़ी है। पार्टी ने हमेशा ही किसानों के हक के लिए बड़े संघर्ष किए है। इसी लिए पार्टी ने पंजाब बचाओ यात्रा को 1 सप्ताह के लिए रोक दिया है। पार्टी ने यह भी मांग की कि हरियाणा सीमा को जल्द से जल्द खोला जाए। ताकि आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
उसके बाद हालातों की समीक्षा की जाएगी। भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में डॉ. चीमा ने कहा, थोड़े दिन पहले एक बैठक हुई थी। जोकि अच्छे माहौल में हुई थी। उसके बाद कोई बातचीत नहीं हुई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।