Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किसानों ने टोल प्लाजा पर सरकार के खिलाफ जताया रोष

    जीरकपुर (मोहाली) देश भर के किसानों को कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ दिल्ली धरने पर बैठे हुए 100 दिन से ज्यादा हो चुके हैं। जागरण संवाददाता जीरकपुर (मोहाली) देश भर के किसानों को कृषि सुधार कानूनों के खि

    By JagranEdited By: Updated: Fri, 12 Mar 2021 07:24 PM (IST)
    Hero Image
    किसानों ने टोल प्लाजा पर सरकार के खिलाफ जताया रोष

    जागरण संवाददाता, जीरकपुर (मोहाली) : देश भर के किसानों को कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ दिल्ली धरने पर बैठे हुए 100 दिन से ज्यादा हो चुके हैं। लेकिन केंद्र सरकार अभी तक मसले को सुलझाने में नाकामयाब रही है। किसान दिल्ली के साथ-साथ पंजाब में भी भाजपा और कॉरपोरेट घरानों का लगातार विरोध कर रहे हैं। इस दौरान भाजपा और निजी कंपनियों का लगातार विरोध किया जा रहा है। किसानों ने कहा कि हालांकि पंजाब सरकार किसानों के साथ होने का दावा करती आ रही है। कुछ दिनों से पंजाब पॉवर कॉर्पोरेशन को जिओ का सिम उपयोग करने के नोटिस के बाद पंजाब सरकार का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है। इसी के अंतर्गत विरोध में वीरवार को अजीजपुर टोल प्लाजा पर किसान व पूर्व फौजियों ने लोगों के साथ रोष-प्रदर्शन किया और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाकियू सिद्धूपुर मोहाली के सीनियर उपप्रधान किरपाल सिंह स्याऊ, भाकियू सिद्धूपुर मोहाली के ब्लॉक प्रधान लखविदर सिंह कराला और सरपंच सतपाल सिंह राजोमजरा, जगजीत सिंह कराला, यादविदर शर्मा, मोहन सिंह सोढ़ी, दर्शन सिंह बड़ी, मास्टर कुलदीप सिंह, धर्मपाल सिंह ने रोष जताया। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो पंजाब सरकार किसानों के साथ होने का ड्रामा कर रही है और दूसरी तरफ पावरकॉम के कर्मचारियों को जबरन जिओ के सिम प्रयोग करने का नोटिफिकेशन जारी कर रही है, जो सरासर गलत है। उन्होंने सरकार से इस नोटिफिकेशन को रद करने की मांग करते हुए कहा कि अगर पंजाब सरकार नोटिफिकेशन को वापस नहीं लिया तो पंजाब में उच्च स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार भी केंद्र सरकार के रास्ते पर चल पड़ी है, जिसे किसान जथेबंदियां बर्दाश्त नहीं करेंगी। इस अवसर पर जगदीश सिंह जंगपुरा, मुख्तयार सिंह कुरड़ी, गुरप्रीत सिंह खानपुर, भाग सिंह, लक्खा सिंह, लाभ सिंह, परमजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें