Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ में हर दिन इन सेक्टरों में लगेगी अपनी मंडी, प्रशासन ने बनाया नया शेड्यूल

    By Ankesh KumarEdited By:
    Updated: Sun, 14 Feb 2021 01:42 PM (IST)

    अब रोजाना ताजी सब्जी खरीदने के लिए शहर में लगने वाली अपनी मंडियां का शेड्यूल चेंज कर दिया गया है। शहरवासियों की सुविधा के लिए प्रशासन ने शहर में लगने वाली अपनी मंडियों का स्थान और दिन नए सिरे से निर्धारित किया है।

    Hero Image
    चंडीगढ़ में हर दिन इन सेक्टरों में लगेगी अपनी मंडी, प्रशासन ने बनाया नया शेड्यूल।

    चंडीगढ़, जेएनएन। शहरवासियों की सुविधा के लिए सब्जी और फलों की साप्ताहिक अपनी मंडियां खोल दी गई हैं, लेकिन अभी यहां पर लोग कम ही खरीदारी के लिए आ रहे हैं। ऐसे में प्रशासन ने नए सिरे से हर दिन लगने वाले अपनी मंडियों का शेड्यूल जारी किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नए शेड्यूल के अनुसार रविवार को शहर में कहीं पर भी अपनी मंडी नहीं लगेगी। प्रशासन की ओर से जो मंडियों को खोलने के आदेश जारी किए गए हैं, उसके लिए नई गाइलाइन भी तय की गई है। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर मंडियों में खरीदारी करने आने वाले लोगों को शारीरिक दूरी बनाने के साथ साथ सभी को मास्क और सेनिटाइजर का प्रयोग करना जरूरी है। 

    मालूम हो कि कोरोना के कारण पिछले एक साल से अपनी मंडिया बंद थीं। इन मंडियाें में सीधा किसान सब्जियां बेचने के लिए लेकर आते हैं। जहां पर शहरवासियों आकर ताजी सब्जियां खरीदते हैं। इस समय पिछले एक माह से सब्जियों के रेट भी बढ़ रहे हैं जबकि सरसों के तेल का रेट 30 से 40 रुपये लीटर का इजाफा हो गया है। इन दिनों प्याज के दाम ज्यादा बढ़े हैं। पहले प्याज 25 से तीस रुपये बिक रहा था अब 40 रुपये प्रति किलो हो गया है।

    इन सेक्टरों की मंडी में आकर कर सकते हैं खरीदारी

    दिन                    सेक्टर

    रविवार                  कहीं नहीं

    सोमवार                   43

    मंगलवार                  56

    बुधवार                     46

    वीरवार                     34

    शुक्रवार                    24

    शनिवार                    40

    comedy show banner