ड्रिप लगने के बाद भी CM मान संभाल रहे पूरी जिम्मेदारी, अस्पताल से कैबिनेट बैठक में लिए कई अहम फैसले
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तबीयत खराब होने के बावजूद उन्होंने अस्पताल से कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की और बाढ़ राहत कार्यों का जायजा लिया। किसानों के हित में उन्हें अपने खेतों से रेत बेचने की अनुमति दी गई है और फसल बर्बाद होने पर 20000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने मान सरकार के इन प्रयासों की सराहना की और इसे ऐतिहासिक बताया।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तबीयत खराब है, लेकिन आपदा के बीच उनका जज्बा कम नहीं है। उनके जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा है। बीमार होने के बाद भी वे पंजाब के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं। अस्पताल में ड्रिप लगी हुई है, लेकिन वे कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। बाढ़ के कहर के बीच कई लोगों की हित में कई फैसले लिए।
सोमवार को बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों को लेकर पंजाब सरकार की कैबिनेट बैठक हुई। इस दौरान सीएम भगवंत मान मीटिंग में अस्पताल से ही जुड़े और राहत व बचाव कार्यों का जायजा लिया। एक-एक पंजाबी की सेवा में भगवंत मान जी पूरी तरह से समर्पित हैं।
इस दौरान किसान की हित में बड़ा फैसला लिया। किसान अब अपने खेत से रेत बेच सकते हैं। खास बात है इसके लिए अब सरकार को पैसे देने की जरूरत नहीं है। साथ ही जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई है उन्हें 20000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाएगा।
पंजाब और पंजाबियों के लिए यह है CM मान का जज़्बा 🙏
— AAP (@AamAadmiParty) September 8, 2025
मुख्यमंत्री @BhagwantMann जी की तबीयत ख़राब है, उन्हें अस्पताल में Drip लगी हुई है। लेकिन फिर भी पंजाब के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी वह पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं।
आज बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों को लेकर पंजाब सरकार की… pic.twitter.com/19Z6YCxlF6
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब पर कुदरत की बहुत बड़ी मार पड़ी है। ऐसे समय में पंजाबियों ने हौसले, हिम्मत, भाईचारे और निस्वार्थ सेवा की मिसाल दी है। आम आदमी पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता भी लोगों के बीच कई दिनों से रात दिन सेवा कर रहे हैं।
आज पंजाब के CM मान साहब ने लोगों को बाढ़ से राहत दिलाने के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। ये ऐलान ऐतिहासिक हैं। आज तक देश की किसी भी सरकार ने अपने लोगों के लिए इतने बड़े ऐलान नहीं किए। पंजाब का ख़ज़ाना बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए खोल दिया गया है। मान साहब ने हर पक्ष और हर ज़रूरत का ख्याल रखा है। अस्पताल में बीमार हालत में भी वे पंजाबियों की तकलीफ़ को कैसे कम करें, यही सोच रहे थे।
अब पूरे सरकारी तंत्र को और आम आदमी पार्टी के हर कार्यकर्ता को ये सुनिश्चित करना है कि कैसे मान साहब का हर ऐलान जनता तक पहुंचे। ये पुण्य का काम है। सब लोग पीड़ितों की खूब सेवा करो। वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।