चंडीगढ़ में घर बनाने का सपना, दाम आसमान पर, पांच मरले का प्लाॅट 4 करोड़ 25 लाख में मिला
चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी के दाम आसमान छू रहे हैं। संपत्ति विभाग ने रिहायशी और कामर्शियल प्लाॅट्स की नीलामी की जिसमें रिकार्ड तोड़ बोली लगी। सेक्टर-19 बी में एक कनाल का प्लाॅट 22 करोड़ 22 लाख रुपये में बिका जो रिजर्व प्राइस से 199 प्रतिशत ज्यादा है। पांच मरले की कोठी का प्लाट 4 करोड़ 25 लाख रुपये में नीलाम हुआ।

राजेश ढल्ल, चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में प्राॅपर्टी के दाम आसमान को छू रही है। वीरवार को संपदा विभाग ने शहर के अलग अलग सेक्टरों में खाली पड़े रिहायशी और कामर्शियल प्लाॅट्स की नीलामी की जिसके अनुसार रिकाॅर्ड तोड़ बोली लगी है। सभी प्राॅपर्टी रिजर्व प्राइस के मुकाबले में ढ़ाई से तीन गुना ज्यादा पर नीलाम हुई।
यहां तक की पांच मरले की कोठी का प्लाॅट 4 करोड़ 25 लाख रुपये में नीलाम हुआ। सेक्टर-19 बी में एक कनाल का प्लाॅट 22 करोड़ 22 लाख रुपये में नीलाम हुआ है, जबकि इसका रिजर्व प्राइस 7 करोड़ 42 लाख रुपये तय किया गया था। ऐसे में यह प्लाॅट रिजर्व प्राइस के मुकाबले में 199 प्रतिशत ज्यादा में नीलाम हुआ है।
इस नीलामी में 281 गज का प्लाॅट 7 करोड़ 50 लाख में बिका है। इसका रिजर्व प्राइस 4 करोड़ 15 लाख रुपये तय किया गया था। सेक्टर-44 सी और डी में 25 गज का एक बूथ का प्लाॅट 2 करोड़ 25 लाख रुपये में बिका है, जबकि इसका रिजर्व प्राइस 76 लाख रुपये था।
शासन को भी इतनी उम्मीद नहीं थी। इन प्राॅपर्टी के नीलाम होने से शहर की अन्य प्राॅपर्टी का भी रेट बढ़ गया है। ऐसे में प्राॅपर्टी के बाजार में तेजी आई है। आज तक इतनी महंगी प्राॅपर्टी चंडीगढ़ में नहीं बिकी है। सभी रेजिडेंशिलय प्लॉट्स फ्री होल्ड हैं।
कौन सी प्रापर्टी कितने में बिकी
साइट नं. सेक्टर एरिया (प्रति वर्ग गज) रिजर्व प्राइस बोली लगी
1199 19-B 281.25 4,15,12,500 7,50,62,500
1279 19-B 503.028 7,42,46,933 22,22,96,933
1280 19-B 503.028 7,42,46,933 22,67,46,933
1281 19-B 503.028 7,42,46,933 22,01,96,933
1388 33-C 1014.00 14,96,66,400 33,41,66,400
3066 37-D 159.648 2,35,64,045 4,30,64,045
3028 40-D 126.75 1,78,70,778 4,03,20,778
3030 40-D 131.62 1,85,57,411 3,93,57,411
346 40-A 192.00 2,70,70,528 5,12,20,528
2028 44-C 127.83 1,80,23,050 4,25,73,050
2358 44-C 200.08 2,82,09,746 6,30,59,746
228 44-A 186.04 2,62,30,213 5,15,80,213
358 46-A 183.675 2,58,96,766 5,25,96,766
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।