Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में डीजल बसों पर लगी रोक, सबसे पहले 270 बसें सीएनजी में बदलने की प्रक्रिया शुरू

चंडीगढ़ में डीजल बसों पर रोक लगा दी गई है। पिछले दो दशक में निजी वाहनों की कुकुरमुता की तरह हुई बढ़ोतरी ने शहर को पूरी तरह से जकड़ लिया है। इसको देखते हुए यूटी प्रशासन ने कई अहम फैसले लिए हैं।

By Jagran NewsEdited By: Vinay kumarPublished: Sun, 02 Oct 2022 02:00 PM (IST)Updated: Sun, 02 Oct 2022 02:00 PM (IST)
चंडीगढ़ में डीजल बसों पर लगी रोक, सबसे पहले 270 बसें सीएनजी में बदलने की प्रक्रिया शुरू
चंडीगढ़ में डीजल बसों पर रोक लगा दी गई है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ शहर अपनी ग्रीनरी की वजह से विश्वविख्यात है। लेकिन पिछले दो दशक में निजी वाहनों की कुकुरमुता की तरह हुई बढ़ोतरी ने शहर को पूरी तरह से जकड़ लिया है। इन वाहनों से सड़कें तो छोटी पड़ने ही लगी साथ पर्यावरण पर भी इसके नकारात्मक प्रभाव पड़े। चंडीगढ़ की साफ स्वच्छ हवा भी साल दर साल विषैली होती रही। अब हालात ज्यादा खराब होने से रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने अनिवार्य हो गए। इसको देखते हुए यूटी प्रशासन ने कई अहम फैसले लिए हैं। इनमें इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए जारी की ईवी पालिसी भी शामिल है।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें-  कच्चे तेल के दाम कम होने से उद्यमियों को राहत, 150 रुपये प्रति किलो से भी नीचे आए नेचुरल रबड़ के दाम

इसके अलावा डीजल बसों से निकलने वाले काले धुएं को रोकने के लिए सख्त फैसले लिए हैं। प्रशासन ने यह तय किया कि आगे सिटी सर्विस के लिए कभी डीजल बसें नहीं खरीदी जाएंगी। इस पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई। इसके अलावा यह निर्णय भी लिया गया है कि पहले से चल रही डीजल बसों को भी क्लीन फ्यूल में बदला जाएगा। इन डीजल बसों को सीएनजी में कन्वर्ट किया जाएगा।

इसकी प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने वाली है। पहले 270 बसों को सीएनजी में बदलकर इसकी शुरुआत होगी। इसके बाद बाकी बसों को भी इसमें बदला जाएगा। सिटी सर्विस की कोई बस ऐसी नहीं बचेगी जो डीजल से चलेंगी। वर्ष 2025 से पहले सभी सिटी सर्विस की बस इलेक्ट्रिक या डीजल से चलने वाली होंगी। इसके लिए इनकी अलग से डिपो भी रायपुर कलां में तैयार की जा रही है।

यह भी पढ़ें-  Swachh Survekshan 2022: चंडीगढ़ काे स्वच्छता में देश में 12वां रैंक; फास्टेस्ट मूविंग कैपिटल अवार्ड भी मिला

यह भी पढ़ें- Sidhu Moose Wala Murder case: मूसेवाला हत्‍या का आरोप‍ित शूटर टीनू फरार, लारेंस गैंग ने पंजाब पुलिस को दी धमकी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.