Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    चंडीगढ़ में डांडिया उत्सव की धूम, DJ पर डांडिया डांस के लिए सेक्टर-17 प्लाजा पहुंचे, 9 दिन चलेगा कार्यक्रम

    By JagranEdited By: Ankesh Thakur
    Updated: Tue, 27 Sep 2022 12:52 PM (IST)

    हार्ट आफ द सिटी सेक्टर-17 प्लाजा में टूरिज्म डिपार्टमेंट डांडिया उत्सव मना रहा है। इसमें सभी की एंट्री निशुल्क है। यहां कोई भी उत्सव में शामिल हो सकता है। नवरात्र के नौ दिन यह उत्सव चलेगा। इस दौरान प्लाजा में अलग ही तरह का माहौल है।

    Hero Image
    त्योहारी सीजन के दौरान सेक्टर-17 की मार्केट में भी अलग ही माहौल है।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में इन दिनों डांडिया उत्सव की धूम मची हुई है। त्योहारी सीजन के तहत डांडिया उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। नवरात्र के बीच चंडीगढ़ में भी गुजरात का डांडिया डांस हो रहा है।सुखना लेक पर सिटको की तरफ से डांडिया उत्सव आयोजित किया जा रहा है। यहां गुजरात के अहमदाबाद से फोक आर्टिस्ट पहुंचे हैं। शाम को यह उत्सव हो रहा है। हालांकि इस उत्सव के लिए सिटको ने एंट्री का चार्ज रखा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं हार्ट आफ द सिटी सेक्टर-17 प्लाजा में टूरिज्म डिपार्टमेंट डांडिया उत्सव मना रहा है। इसमें सभी की एंट्री निशुल्क है। यहां कोई भी उत्सव में शामिल हो सकता है। नवरात्र के नौ दिन यह उत्सव चलेगा। इस दौरान प्लाजा में अलग ही तरह का माहौल है। पहले रात बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। उन्होंने उत्सव में शामिल होकर खूब मस्ती की। इस दौरान प्लाजा को भी सजाया गया है।

    त्योहारी सीजन के दौरान सेक्टर-17 की मार्केट में भी अलग ही माहौल और चहल -पहल है। मार्केट को दुल्हन की तरह सजाया गया है। टूरिज्म डिपार्टमेंट और भी कई तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इस दौरान पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, कुकिंग कंपटीशन भी आयोजित हो रहे हैं। इसके अलावा दशहरा उत्सव और एयर शो भी इसी दौरान होगा।

    सेक्टर-18 इलेक्ट्रिकल मार्केट में मेड इन इंडिया की लड़ियां

    लोगों के मिजाज को भांपते हुए मार्केट में भी अलग-अलग तरह के आफर दिए जा रहे हैं। सेक्टर-18 की इलेक्ट्रिकल मार्केट में विभिन्न तरह की लड़ियां सज चुकी हैं। इस बार सबसे अच्छी बात यह है कि यहां मेड इन चाइना की जगह मेड इन इंडिया लड़ियां ज्यादा देखने को मिल रही हैं। इसके लिए अलग-अलग तरह के आफर और वारंटी तक दी जा रही है। इसके अलावा मार्केट में और भी कई तरह के गिफ्ट और दूसरी चीजें सजी हैं।

    फेस्टिवल सीजन में बाजारों में भीड़

    फेस्टिवल सीजन के चलते शहर के विभिन्न बाजारों में अब भीड़ बढ़ने लगी है। लोग खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंच रहे हैं। बीते तीन- चार दिन से लगातार हो रही बारिश के बाद अब मौसम साफ बना हुआ है। ऐसे में अब बाजारों में शाम के समय ज्यादा रौनक बढ़ गई है।