विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dalai Lama: 90वें जन्मदिन पर दलाई लामा को मिला स्पेशल गिफ्ट, पेंसिल के छिलके से पोस्टर तैयार कर दी अनूठी बधाई

Published: Sun, 06 Jul 2025 05:38 PM (IST)

चंडीगढ़ के कलाकार वरुण टंडन ने दलाई लामा के 90वें जन्मदिन पर उन्हें अनूठी बधाई दी है। उन्होंने पेंसिल के ...और पढ़ें

Dalai Lama: 90वें जन्मदिन पर दलाई लामा को दी अनूठी बधाई।
Dalai Lama: 90वें जन्मदिन पर दलाई लामा को दी अनूठी बधाई।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शांति, अहिंसा और प्रेम के प्रतीक दलाई लामा के 90वें जन्मदिन पर शहर के कलाकार वरुण टंडन ने पैंसिल के छिलकों से विशेष पेंटिंग बनाकर बधाई दी है। वरुण ने पैंसिल के छिलकों जुटाकर उन्हें संवारकर सफेद कागज पर फेविकोल से चिपकाकर विशेष पेंटिंग तैयार की है। पेंटिंग 22 ईंच चौड़ी और 28 ईंच ऊंची है।

वरुण बताते हैं कि दलाईलामा ऐसी हस्ती है जो कि दुनिया को शांति और प्रेम-मोहब्बत के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्हें इस प्रकार की ज देने का उद्देश्य उनकी शिक्षा को दुनिया तक पहुंचाना है ताकि सभी हंसी-खुशी रह सकें।

पैंसिल ऐसा माध्यम है जो कि खुद छिलकर दूसरों के जीवन को उजाले से भर देती है। वैसा ही जीवन दलाई लामा का है जो कि खुद मुश्किलों में रहकर दुनिया को रोशन करने का प्रयास कर रहे हैं।

12 घंटे में तैयार की गई पेंटिंग

वरुण बताते है कि पेंसिल इंसान के जीवन में रंगों को भरती है। पेंटिंग के लिए पैंसिल को विशेष तरीके से छिला गया जिसके ताकि पेंटिंग को बेहतर आकार मिल सके। मैंने कई दिन के प्रयास से पैंसिल के छिलकों को जुटाया है जिसके बाद एक यह बेहतरीन स्वरूप तैयार हो सका है।

छिलका जुटने के बाद उन्हें छांटा और उन्हें फेविकोल से जोड़कर पेंटिंग का स्वरूप दिया है। वरुण ने बताया कि इससे पहले विभिन्न दिनों पर विश्व की विशेष हस्तियों को इसी प्रकार के आर्ट वर्क से शुभकामनाएं देता हूं।

मेरा प्रयास विश्व की हस्तियों की यादों को हमेशा के लिए जिंदा रखना है ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी भी उनसे प्रेरणा ले सके और वह सफल हो सकें।