Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एग्जाम सचिन ने पास किया, नौकरी नवीन को... चंडीगढ़ CTU कंडक्टर भर्ती में फर्जीवाड़ा, बायोमेट्रिक जांच में खुली पोल

    Updated: Fri, 18 Jul 2025 02:04 PM (IST)

    दो साल पहले सीटीयू कंडक्टर भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का मामला सामने आया। पुलिस ने नवीन और सचिन के खिलाफ मामला दर्ज किया जिसमें नवीन ने सचिन से परीक्षा दिलवाई। सचिन ने परीक्षा पास कर ली लेकिन ज्वाइनिंग के लिए नवीन पहुंचा। बायोमेट्रिक जांच में गड़बड़ी पकड़ी गई। दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के बाद यह मामला उजागर हुआ जिसके बाद विभाग ने जांच शुरू की।

    Hero Image
    CTU कंडक्टर भर्ती में फर्जीवाड़ा, बायोमेट्रिक जांच में खुली पोल (जागरण फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। दो साल पहले सीटीयू में कंडक्टर की भर्ती के लिए हुई परीक्षा में गड़बड़ी का मामला सामने आया था। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने सोनीपत, हरियाणा निवासी नवीन और सचिन नाम के एक शख्स के खिलाफ आइपीसी की धारा 419, 420, 120बी के तहत केस दर्ज किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरोप के मुताबिक नवीन ने सीटीयू में कंडक्टर भर्ती होने के लिए सचिन से परीक्षा दिलवाई थी। इतना ही नहीं, दस्तावेजों की वेरिफिकेशन के वक्त भी सचिन ही आया था, इस कारण सीटीयू की पकड़ में यह मामला नहीं आया। सचिन ने भर्ती परीक्षा क्लीयर कर ली, लेकिन ज्वाइनिंग करने नवीन पहुंचा।

    उसने करीब 10 दिन सीटीयू में बतौर कंडक्टर नौकरी भी की, लेकिन तभी विभाग को इस गड़बड़ी का पता चल गया। विभाग ने आरोपित को पकड़ने के लिए बायोमेट्रिक जांच करवाई, जिसमें नवीन पकड़ा गया।

    दिल्ली पुलिस से जानकारी मिलने के बाद पकड़ में आया मामला 

    दिल्ली पुलिस ने किसी भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप में सचिन को गिरफ्तार किया था। उसने पूछताछ के दौरान चंडीगढ़ में नवीन की जगह पेपर देने की बात भी कबूल की।

    ऐसे में दिल्ली पुलिस ने चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट को जानकारी भेजी। दिल्ली पुलिस ने सूचना मिलने के बाद ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने जांच शुरू की और 2023 में भर्ती हुए सभी कंडक्टरों की बायोमेट्रिक जांच करवाई। इस दौरान नवीन पकड़ा गया।

    comedy show banner
    comedy show banner