Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ में बड़ी लापरवाही, मौली जागरां, मलोया में राशन लेने उमड़ी भीड़ हुई बेकाबू

    By Pankaj DwivediEdited By:
    Updated: Wed, 22 Apr 2020 09:07 PM (IST)

    प्रशासन की ओर से किन लोगों को राशन दिया जाना है उस बारे में सूचना नहीं दी गई थी। इसके कारण भारी संख्या में लोग सड़कों पर खड़े हो गए।

    चंडीगढ़ में बड़ी लापरवाही, मौली जागरां, मलोया में राशन लेने उमड़ी भीड़ हुई बेकाबू

    चंडीगढ़, जेएनएन। शहर के मौली जागरां, मलोया में पुलिस प्रशासन की बड़ी लापरवाही देखने मिली है। बुधवार को यहां जरूरतमंदों को राशन बांटने के लिए टीम पहुंची तो जानकारी पाकर मौके पर हजारों लोग एकत्र हो गए। देखते ही देखते भीड़ पुलिस के नियंत्रण से बाहर हो गई। इस बीच सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की भी धज्जियां उड़ गईं। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि प्रशासन की ओर से इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई। केंद्र शासित क्षेत्र में इतनी ज्यादा अव्यवस्था कैसे फैल गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ के मौली जागरां में राशन लेने के लिए भीड़ उमड़ने पर चारों ओर अव्यवस्था फैल गई।

    लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे

    बताया जा रहा है कि प्रशासन की ओर से किन लोगों को राशन दिया जाना है, उस बारे में सूचना नहीं दी गई थी। इसके कारण भारी संख्या में लोग सड़कों पर खड़े हो गए। इस दौरान पुलिस को बड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा और लोग कुछ भी सुनने के लिए तैयार नहीं थे। हजारों लोगों को सामने देख पुलिस भी बेबस हो गई।

    चंडीगढ़ के मौली जागरां में राशन लेने उमड़ी भीड़ देखकर पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए। 

    इतनी बड़ी लापरवाही के लिए जिम्मेदार कौन?

    देश में लॉकडाउन घोषित किए जाने के तुरंत बाद दिल्ली और नोएडा से प्रवासी मजदूरों के पलायन के दौरान आनंद विहार बस टर्मिनल पर भीड़ जैसे नजारे चंडीगढ़ में दिखाने के लिए आखिर कौन जिम्मेदार है, यह बड़ा सवाल बन गया है। प्रशासन से आखिर इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई कि देखते ही देखते हजारों लोग घरों से बाहर निकल आए और लॉकडाउन और कर्फ्यू की धज्जियां उड़ गईं। यह चूक किसकी है इसका पता लगाया जाना चाहिए। कोरोना के खिलाफ जंग और शहर भर के लोगों की जिंदगी खतरे में डालने के लिए जिम्मेदार अफसरों  के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की जरूरत है।    

    हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें