विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोहाली में रात को बेटी के साथ ठेकेदार को देख चौक गई मां, दो महीने से कर रहा था दुष्कर्म

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 22 Feb 2021 04:45 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 22 Feb 2021 06:11 PM (GMT+05:30)

पंजाब में चंडीगढ़ से सटे मोहाली में एक ठेकेदार उसके यहां काम करने वाली महिला की नाबालिग बेटी से दो माह से दुष्कर्म कर रहा था। इसका पता तब चला जब महिला की रात को नींद खुली और उसने देख लिया।

ठेकेदार दो माह से कर रहा था नाबालिग लड़की से दुष्कर्म। सांकेतिक
ठेकेदार दो माह से कर रहा था नाबालिग लड़की से दुष्कर्म। सांकेतिक

जेएनएन, मोहाली। रात को घर में अचानक आवाजें होने लगी। मां की नींद खुली तो वह 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के बिस्तर पर ठेकेदार को देखकर दंग रह गई। ठेकेदार बेटी से दुष्कर्म कर रहा था। जैसे ही महिला ने शोर मचाया ठेकेदार वहां से फरार हो गया। बाद में महिला ने बेटी से पूछा तो उसने बताया कि ठेकेदार डरा धमकाकर उससे दो महीने से दुष्कर्म कर रहा था। लड़की का मेडिकल करानेे पर पता चला कि वह गर्भवती हो चुकी है। 

16 वर्षीय नाबालिक लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में सिटी खरड़ पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ आइपीसी की धारा- 376 व प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट की धारा-6 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपित की पहचान मोहम्मद फिरोज निवासी झूंगी ईडीएन सिटी खरड़ के रुप में हुई है, जो कि मूलरूप से गांव फोरफना माधेपुर बिहार का रहने वाला है। जांच अधिकारी लखविंदर ने बताया कि आरोपित अभी फरार है, जिसकी तलाश में छापामारी की जा रही हैैै, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: सतर्क और सजग रहें, मास्क पहनें, पंजाब में फिर बढ़े कोरोना के मामले, पिछले माह के मुकाबले 33 फीसद चढ़ा ग्राफ

जांच अधिकारी के मुताबिक पीड़ित युवती की मां ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 15 साल पहले उसका पति उसे छोड़कर चला गया था। उसके दो बच्चे एक लड़का व एक लड़की है। पीड़ित लड़की की मां ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करने वाला ठेकेदार है। वह उसी ठेकेदार के पास काम करती है। उसने बताया कि 20 फरवरी की रात को उसके दोनों बच्चे उसके पास सो रहे थे। जब करीब 1 बजे उसकी आंख खुली तो ठेकेदार मोहम्मद फिरोज उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था जो उसे देखकर मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें:  कपिल देव के स्कूल से निकला एक और तेज गेंदबाज, चंडीगढ़ डीएवी ने दिए हैं युवी, चेतन शर्मा जैसे दिग्गज क्रिकेटर

एक महीने की गर्भवती निकली पीड़िता

पीड़ित लड़की ने अपनी मां को बताया कि आरोपित फिरोज उससे करीब दो महीने से दुष्कर्म करता आ रहा था। उसने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने किसी से इस बारे में कुछ कहा तो वह उसे जान से मार देगा। वहीं, पीड़िता का जब सिविल अस्पताल खरड़ में मेडिकल करवाया गया तो पता चला कि वह एक महीने की गर्भवती है।

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ की इन सगी बहनों की जोड़ियां दिखा रही कमाल, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमाया नाम

यह भी पढ़ें: पढ़िए संघर्ष की कहानी, पिता ने आटो चलाकर बिटिया को गांव से पानीपत स्‍टेडियम भेजा, वो सोना जीत लाई

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।