विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस की अब कैप्‍टन अमरिंदर की सांंसद पत्‍नी परनीत कौर पर कार्रवाई की तैयारी, नोटिस जारी कर लगाया बड़ा आरोप

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 24 Nov 2021 08:51 PM (IST)Updated: Thu, 25 Nov 2021 08:07 AM (IST)

कांग्रेस ने पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की त्‍नी और पटियाला से पार्टी की सांसद परनीत कौर के ...और पढ़ें

कैप्‍टन अमरिंदर सिंह और उनकी पत्‍नी परनीत कौर। (फाइल फोटो)
कैप्‍टन अमरिंदर सिंह और उनकी पत्‍नी परनीत कौर। (फाइल फोटो)

चंडीगढ़, जेएनएन। कांग्रेस ने अब पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की पत्‍नी और पटियाला से पार्टी की सांसद परनीत कौर के खिलाफ भी कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी आज रात परनीत कौर को पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए  नोटिस जारी किया है। हरीश चौधरीीने परनीत कौर को सात दिनों के अंदर नोटिस का जवाब देने को कहा है। माना जा रहा है कि यह परनीत कौर को कांग्रेस से निकालने की तैयारी है। 

बता दें कि कैप्‍टन अम‍रिंदर सिंंह ने कांग्रेस से इस्‍तीफा देने के बाद अपनी पार्टी 'पंजाब लोक कांग्रेस' बनाने की घोषणा की थी, लेकिन परनीत कौर अभी कांग्रेस में ही हैं। वह कैप्‍टन की पिछलाें दिनों की‍ सियासी गतिविधियों  से दूर ही रही हैं। कैप्‍टन अमरिंंदर सिंह द्वारा अपनी पार्टी बनाने और भाजपा से गठबंधन की बात करने के बाद माना जा रहा था कि परनीत कौर के खिलाफ कांग्रेस नेतृत्‍व जल्‍द ही कदम उठा सकता है। 

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने जारी कि नोटिस- जवाब देने के लिए दिया 7 दिन का समय

हरीश चौधरी ने परनीत कौर को सात  दिन के भीतर जवाब मांगा है। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने हरीश चौधरी के नोटिस पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। पार्टी के जानकारों का कहना है कि सांसद या विधायक को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) की अनुशासनात्मक कमेटी ही नोटिस जारी कर सकती है।

हरीश चौधरी द्वारा परनीत कौर को जारी किया गया नोटिस।   

हरीश चौधरी की ओर से जारी किए गए नोटिस में कहा गया है, ‘जब से आपके पति कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी बनाई है, तब से पार्टी कार्यकर्ताओं, पटियाला के विधायकों व मीडिया रिपोर्टों से जानकारी मिल रही थी की आप पार्टी विरोधी काम कर रही हैं। हमारे पास ऐसी भी सूचनाएं है कि आप अपनी पति की पार्टी की तरफदारी में घोषणाएं कर रही हैं। अत: आप सात दिनों के भीतर अपना स्टैंड स्पष्ट करें। नहीं तो आपके खिलाफ  पार्टी अनुशासनात्मक कारर्वाई करेगी।’

हरीश चौधरी द्वारा परनीत कौर को नोटिस जारी किए जाने के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस चाहती है कि परनीत कौर खुद इस्तीफा दें। क्योंकि,  परनीत कौर अगर इस्तीफा देती हैं पटियाला लोकसभा सीट खाली हो जाएगी। अगर पार्टी उनके विरुद्ध कार्रवाई करेगी तो परनीत कौर सांसद बनी रहेंगी। इसलिए कांग्रेस की पहली कोशिश होगी कि परनीत कौर ही पार्टी से इस्तीफा दें,  ताकि पटियाला उपचुनाव में वह अपना प्रत्याशी खड़ा कर सके।

अब देखना यह होगा कि क्या परनीत कौर इस्तीफा देती हैं या पार्टी उन्हें बर्खास्त या सस्पेंड करती है। वहीं, सवाल यह भी उठ रहे हैं कि हरीश चौधरी अपने स्तर पर सांसद को कैसे कारण बताओ नोटिस जारी कर सकते हैं। क्योंकि,  वह प्रभारी हैं लेकिन नोटिस एआइसीसी ही जारी कर सकती है। सांसद को संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल नोटिस जारी कर सकते हैं।