विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पॉकेट मनी के लिए डांस किया और फिर चांस मिला तो बन गई इंडस्ट्री का हिस्सा

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sat, 28 Oct 2017 12:43 PM (IST)Updated: Sat, 28 Oct 2017 05:59 PM (IST)

फिल्म अभिनेत्री डेजी शाह का कहना है कि वह एयर होस्टेस बनना चाहती थी, लेकिन क्राउड डांसर के रूप में काम करने के दौरान अचानक इंडस्ट्री में आ गई।

पॉकेट मनी के लिए डांस किया और फिर चांस मिला तो बन गई इंडस्ट्री का हिस्सा
पॉकेट मनी के लिए डांस किया और फिर चांस मिला तो बन गई इंडस्ट्री का हिस्सा

जेएनएन, चंडीगढ़। फिल्म अभिनेत्री डेजी शाह का कहना है,' मेरी शुरुआत भीड़ में खड़े कलाकारों से हुई। एक्टर और एक्ट्रेस के पीछे खड़े होकर कभी कभार एक गीत में मेरा चेहरा दिख जाता। मैैं इसी में खुश थी। हालांकि चाहती थी कि खुद को बड़े पर्दे पर मुख्य किरदार के रूप में देखूं। गणेश आचार्य से मेरी मुलाकात हुई और उन्होंने मुझे असिस्टेंट के तौर पर रख लिया। बस फिर क्या था, कभी सलमान खान कभी शाहरुख खान को डांस सिखाती। धीरे धीरे नाम बनने लगा और मैैं साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रेस बनी।'

डेजी कहती हैं सलमान खान को जब पता चला कि मैैं साउथ फिल्म इंडस्ट्री में हूं तो उन्होंने मुझे अपने साथ फिल्म जय हो में ले लिया। इस सफर में, काफी स्ट्रगल रहा, आज भी है। मुझे नहीं लगता स्ट्रगल कभी खत्म होता है। वो चलता रहता है। डेजी ने कुछ इन्हीं शब्दों में शहर के युवा कोरियोग्राफर, फैशन डिजाइनिंग स्टूडेंट्स और ब्लॉगर से बातचीत की। शुक्रवार को डेजी शाह दैनिक जागरण चंडीगढ़ के कार्यालय में पहुंची। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्मी करियर से लेकर अपनी निजी जिंदगी की कई दिलचस्प जानकारी दी।

18 घंटे भूखे रहकर लगातार काम किया है

चंडीगढ़ की एंकर शैली तनेजा ने डेजी से उनकी दिनचर्या पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि मुझे जब समय मिले तब ही खाना खा पाती हूं। आज भी मैंने 4.30 बजे खाना खाया। मैैं ज्यादा नहीं, थोड़ा थोड़ा खाती हूं। मेरा प्रोफेशन ऐेसा है कि मुझे खाने के लिए कम समय मिलता है। मैैं लगातार 18 घंटे काम कर चुकी हूं वो भी बिना कुछ खाए।

प्रशंसकों के साथ सेल्फी लेती डेजी।

मैैं तो एयर होस्टेस बनना चाहती थी

कोरियोग्राफर निखार ने डेजी से उनकी डांस में आने की वजह पूछी तो डेजी ने कहा कि मैैं कभी डांस में नहीं आना चाहती थी। मैैं तो शुरू में एयर होस्टेस बनना चाहती थी। पढ़ाई के दौरान छुट्टियों में मुझे मेरे दोस्त ने फिल्म में क्राउड डाँसर के रूप में काम करने को कहा। पॉकेट मनी के लिए मैैंने हां कर दिया। बस वहीं से मैैं इस इंडस्ट्री का हिस्सा बन गई।

मेरा स्वभाव संकोची है

आईनिफ्ड की डिजाइनर स्टूडेंट शायना ने डेजी से फिल्म इंडस्ट्री के दौरान खुद को समय देने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मैैं बहुत संकोची स्वभाव की हूं। मैैं बहुत कम बाहर निकलती हूं और अजनबियों से बात नहीं करती।

डॉक्टर का बेटा डॉक्टर तो एक्टर का बेटा एक्टर क्यों ने बने

आईनिफ्ड की स्टूडेंट अनमोल धीमान ने डेजी से नेपोटिजम पर सवाल किया। डेजी ने कहा कि बेवजह ही फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कॉन्सेप्ट लिए गए हैैं। मेरा मानना है कि जब डॉक्टर का बेटा डॉक्टर बन सकता है तो एक्टर का बेटा एक्टर क्यों नहीं।

सुपरस्टार के साथ काम करना कोई बड़ी बात नहीं लगी

ट्रेवल और फैशन ब्लॉगलर नाज अरोड़ा ने डेजी से सलमान खान के साथ काम करने के अनुभव पर सवाल किया। डेजी ने कहा कि मेरे डांस की शुरुआत ही सलमान के साथ हुई थी। मैैंने उन्हें कितनी ही बार कोरियोग्राफ किया जय हो फिल्म के दौरान मुझे उनके साथ काम करना बिल्कुल मुश्किल नहीं लगा।

दैनिक जागरण कार्यालय पहुंची डेजी शाह।

भंगड़़ा नहीं मिक्स पंजाबी डांस आता है

भंगड़ा ट्रेनर और एक्टर जस्सी सिंह ने डेजी से भंगड़ा से जुड़ा सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि नहीं, भंगड़ा तो आज तक नहीं किया। हां कुछ फिल्म में पंजाबी डांस जरूर किया लेकिन वो ज्यादातर बॉलीवुड स्टाइल था। पूरी तरह भंगड़ा तो आप सिखा सकते हैैं मुझे।

राम-रतन में पति को टक्कर देने के लिए फल्र्ट करूंगी

डेजी की आने वाली फिल्म राम रतन है, उन्होंने कहा कि इसमें वह अपने पति के रंगीन मिजाज का बदला खुद दूसरों से फल्र्ट देकर करेगी। ये रोमांस कॉमेडी है, जिसमें कई तरह की कॉमिक सिचुएशन होगी। फिल्म 3 नवंबर को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ेंः सुखबीर ने 10 साल में इतने नींव पत्थर रखे कि इससे बन जाएंगे कई घर : सिद्धू