यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab Unlock Guideline: पंजाब में शनिवार का पूर्ण लॉकडाउन खत्म, दुकानें बंद होने व नाइट कर्फ्यू का समय बदला
Punjab Unlock Guideline पंजाब में कोरोना के घटते मामलों के बाद राज्य सरकार ने कई प्रतिबंधों पर से छूट का ...और पढ़ें

जेएनएन, चंडीगढ़। Punjab Unlock Guideline: पंजाब में कोरोना के मामलों में कमी के आने के साथ ही राज्य सरकार ने कुछ प्रतिबंधों से छूट देने के एलान किया है। राज्य में अब शनिवार को पूर्ण लॉकडाउन नहीं रहेगा। रविवार को पहले की ही तरह पूर्ण लॉकडाउन होगा। राज्य में अब सायं छह बजे तक दुकानें खोली जा सकेंगे, जबकि नाइट कर्फ्यू शाम 7 बजे से सुबह छह बजे तक रहेगा।
यह फैसला मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोविड की रिव्यू बैठक के दौरान लिया। पंजाब में कोरोना को लेकर बंदिशें फिलहाल 15 जून तक लागू रहेंगी। बैठक में फैसला हुआ कि निजी संस्थान 50 फीसद कर्मचारियों की क्षमता से अपना दफ्तर चला सकते हैं। शादी-विवाह व अंतिम संस्कार में अब 20 व्यक्ति शामिल हो सकते हैं।
ये है नई गाइडलाइन
- भर्ती परीक्षा, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए खेल प्रशिक्षण को मंजूरी
- जिंम/रेस्टोरैंट एक हफ्ते बाद 50 प्रतिशत सामर्थ्य के साथ खुल सकेंगे
- विवाह और अंतिम संस्कार में 20 व्यक्ति शामिल हो सकेंगे
- शारीरिक दूरी और कोविड नियमों की पालना के साथ भर्ती परीक्षा को मंजूरी
जिम व रेस्टोरेंट पर फैसला अगले सप्ताह
मंत्रियों, सीनियर पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों तथा सेहत विशेषत्रों के साथ कोविड स्थिति की वर्चुअल समीक्षा करते मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय स्थिति के आधार पर वीकेंड समेत दूसरे दिनों के लिए गैरजरूरी दुाकानें खोलनी डीसी निर्धारित कर सकते हैं। सीएम ने कहा कि यदि केसों में कमी आई तो एक हफ्ते बाद जिम और रेस्टोरेंट 50 प्रतिशत सामर्थ्य के साथ खोले जा सकेंगे।
सीएम ने कहा कि वायरस का बदलता स्वरूप चिंता का विषय है। हालांकि कोविड मौत दर पहली लहर की अपेक्षा कम है। मुख्यमंत्री ने गांवों में कोरोना ग्रामीण अभियान की रफ्तार पर तसल्ली प्रकट की। कहा कि इन कोशिशों के नतीजे के तौर पर 5889 पाजीटिव मरीज़ों की पहचान हुई है जिनको प्रोटोकॉल अनुसार मदद मुहैया करवाई गई है। ब्लैक फंगस (म्यूकोरमाइकोसिस) पर सीएम ने कहा कि मौजूदा समय में राज्य में इसके 381 मामले हैं, जिनमें से 38 ठीक हो चुके हैं जबकि 265 का इलाज चल रहा है। सीएम ने कहा कि राज्य में दवाओं की कोई कमी नहीं है।
