Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुकाबला चंडीगढ़ से, छह लाख लोगों की सुरक्षा के लिए मात्र 674 सिपाही

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 27 May 2022 06:19 AM (IST)

    पंचकूला को चंडीगढ़ की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है लेकिन पुलिस बल की बात की जाए तो चंडीगढ़ के अनुपात में काफी कम है।

    Hero Image
    मुकाबला चंडीगढ़ से, छह लाख लोगों की सुरक्षा के लिए मात्र 674 सिपाही

    राजेश मलकानियां, पंचकूला

    पंचकूला को चंडीगढ़ की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है, लेकिन पुलिस बल की बात की जाए, तो चंडीगढ़ के अनुपात में काफी कम है। दोनों शहरों के जनसांख्यिकी आंकड़े बताते हैं कि चंडीगढ़ में करीब 12 लाख जनसंख्या पर पुलिस के लिए 244 चारपहिया हल्के वाहन, 480 मोटरसाइकिल और 4138 सिपाही हैं। पंचकूला की आबादी 6.2 लाख पहुंच चुकी है, लेकिन पुलिस बल के मामले में यह शहर चंडीगढ़ के सामने कहीं भी नहीं टिकता। यहां मात्र 72 चारपहिया छोटे वाहन, 85 मोटरसाइकिल और 674 पुलिस सिपाही हैं। चंडीगढ़ में कुल पुलिस बल 5775, जबकि पंचकूला में 1075 संख्या का है। फोर्स बढ़ाना समय की मांग

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंचकूला प्रदेश की लघु राजधानी के तौर पर प्रयोग हो रहा है, जिसके चलते यहां आए दिन प्रदेश स्तरीय आयोजन और अनेक प्रकार के धरने-प्रदर्शन होते हैं। इनकी व्यवस्था संभालने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल लगाना पड़ता है। पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो 2013 की रिपोर्ट के अनुसार प्रत्येक थाने में 114 पुलिस बल की आवश्यकता होती है। औसतन प्रत्येक थाने में यह संख्या 20 से 30 ही है। काफी समय से यहां के 300 पुलिस जवान हरियाणा पुलिस मुख्यालय और हरियाणा पुलिस की अन्य यूनिटों में अस्थाई ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो यह साफ पता चलता है कि 1995 में कुल मंजूर पदों पर ही अब तक पुलिस स्टाफ काम कर रहा है। हालांकि मंजूर पदों को बढ़ाया जाना जरूरी है, जबकि सहायक पुलिस आयुक्त ने आठ दिसंबर 2020 को पुलिस अधिकारियों को भेजे पत्र के अनुसार 42 एसआइ, 106 एएसआइ, 215 एचसी, 478 कांस्टेबल समेत कुल 841 पुलिस फोर्स के पद स्वीकृत करने के लिए प्रस्ताव भेजा है। इसके अलावा भी पुलिस उपायुक्त ने भी पत्र भेजा था। इसके साथ ही मोटर ट्रांसपोर्ट ब्रांच में कुल 100 चारपहिया वाहनों पर सिर्फ 78 जवान ही स्वीकृत हैं, जबकि अब 240 अन्य पुलिस जवान स्वीकृत किए जाने जरूरी हैं। इसके साथ ही पीसीआर, मोटरसाइकिल राइडर्स, क्यूआर्टिस पर इंचार्ज ड्यूटी के लिए भी कोई पद स्वीकृत नहीं है। ऐसे में इसके लिए भी 81 पदों की स्वीकृति जरूरी है। कोट्स

    मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आग्रह करुंगा कि पंचकूला में दो पुलिस कंपनियों की और जरूरत है, जिसे तुरंत भेजा जाए। एक पुलिस कंपनी में एक इंस्पेक्टर, तीन सब-इंस्पेक्टर, नौ हैड कास्टेबल तथा 72 कांस्टेबल होते हैं, जिससे सुरक्षा-व्यवस्था मजबूत होगी।

    -ज्ञान चंद गुप्ता, अध्यक्ष, हरियाणा विधानसभा।