विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर में बलिदान हुए कर्नल मनप्रीत सिंह कीर्ति चक्र से सम्मानित, मां ने कहा- बेटे पर गर्व है

By Agency Edited By: Rajiv Mishra
Published: Thu, 15 Aug 2024 02:12 PM (IST)

78वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2024) की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सुरक्षाबलों के लिए 103 वीरता पुरस्कार ...और पढ़ें

कर्नल मनप्रीत सिंह मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित (फाइल फोटो)
कर्नल मनप्रीत सिंह मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित (फाइल फोटो)

HighLights

  1. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने कीर्ति चक्र देने की घोषणा की।
  2. मनप्रीत सिंह की मां ने सरकार को दिया धन्यवाद।

एएनआई, मोहाली। सितंबर 2023 में जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान बलिदान हुए कर्नल मनप्रीत सिंह को इस स्वतंत्रता दिवस पर मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया।

मां ने सरकार को दिया धन्यवाद

मनप्रीत सिंह की मां मंजीत कौर ने कहा कि एक तरफ मुझे अच्छा महसूस होता है और दूसरी तरफ नहीं। 11 महीने हो गए हैं मुझे अपने बेटे कर्नल मनप्रीत सिंह पर गर्व है।

उन्होंने कहा कि मैं सरकार को धन्यवाद देती हूं। मैं अपनी बहू के साथ कीर्ति चक्र लेने दिल्ली जाऊंगी। उसने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया, मुझे उस पर गर्व है।

यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के साथ नाइंसाफी! कार्यक्रम में प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप