'तुस्सी कमाल करती...', पंजाब में बाढ़ के बीच शख्स ने किया ये काम, खुद CM मान ने कर दी वीडियो कॉल
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ राहत प्रयासों में मदद करने वाले प्रितपाल सिंह हंसपाल को वीडियो कॉल कर धन्यवाद दिया। जिन्होंने नावें बनाईं। उन्होंने गायक मनकीरत औलखसे भी बात की जिन्होंने 5 करोड़ रुपये दान किए। मान ने छोटे किसानों का कर्ज माफ करने के औलख के अनुरोध पर विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने हंसपाल बंधुओं के नाव बनाने के प्रयासों की सराहना की।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों के लिए 150 से ज्यादा निस्वार्थ भाव से नाव बनाने वाले प्रितपाल सिंह और लोगों की मदद के लिए 5 करोड़ रुपये की सहायता करने वाले गायक मनकीरत औलख से मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीडियो कॉल करके बातचीत की।
मुख्यमंत्री बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए उक्त लोगों का धन्यवाद भी किया। कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री के लिए पुर्जे बनाने वाली कंपनी के दो भाई प्रितपाल सिंह व दविंदरपाल सिंह हंसपाल बाढ़ में डूब रहे लोगों के लिए 150 से ज्यादा नांव बनाई है।
हंसपाल बंधुओं ने जब यह नाव बनाई उस समय राज्य को सबसे अधिक जरूरत थी। क्योंकि चारों तरफ बाढ़ का पानी होने के कारण लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने या जानवरों को निकालने में सबसे अधिक दिक्कत आ रही है।
यही नहीं, उन्होंने नाव बनाने की तकनीक व डिजाइन भी सार्वजनिक कर दी है ताकि कृषि उपकरण व कंबाइन हार्वेस्टर बनाने वाली कंपनियां भी ऐसी नावें आसानी से बनाकर अपने-अपने एरिया में लोगों की मदद कर सकें।
वहीं, मनकीरत औलख ने पांच करोड़ रुपये की मदद दी। मुख्यमंत्री से बातचीत करते हुए मनकीरत औलख ने पुनः मांग रखी कि वह छोटे किसानों का कर्जा माफ कर दें। क्योंकि बाढ़ के कारण उनका सबकुछ खत्म हो गया है।
मुख्यमंत्री ने भी भरोसा दिलाया कि वह इस पर विचार कर रहे हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रितपाल सिंह हंसपाल से कहा कि वह अस्पातल से निकलने के बाद उनसे मिलने आएंगे।फोर्टीस अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे मुख्यमंत्री स्वस्थ्य नजर आए।
बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी भरोसा जताया कि उन्हें एक दो दिनों में ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। लगभग 5 मिनट तक हुई इस बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि चूंकि इस बार पानी बहुत आया। कुदरत की मार है। उससे कोई नहीं लड़ सकता लेकिन अगली बार से वह पहले से ही तैयारी करके रखेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।