Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab News: सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान, पंजाब का ये टोल प्लाजा अब हो जाएगा फ्री

    By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
    Updated: Sat, 01 Apr 2023 10:13 AM (IST)

    Punjab News आज शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम मान ने कहा कि कीरतपुर साहिब-आनंदपुर साहिब-नांगल-ऊना टोल प्लाजा को फ्री किया जाएगा। सीएम के इस ऐलान के बाद लोगों को बड़ी राहत मिली है।

    Hero Image
    सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान, पंजाब का ये टोल प्लाजा अब हो जाएगा फ्री

    चंडीगढ़, जागरण डिजिटल डेस्क। पंजाब के लोगों को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा तोहफा दिया है। आज शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया है कि कीरतपुर साहिब-आनंदपुर साहिब-नांगल-ऊना टोल प्लाजा को फ्री किया जाएगा।

    शनिवार को मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट करके कहा कि हम लोगों के पैसे की लूट बर्दाश्त नहीं करेंगे। आज कीरतपुर साहब-सी आनंदपुर साहिब-नंगल-ऊना टोल प्लाजा को फ्री करेंगे। लोगों के एक दिन के 10 लाख 12 हजार रुपये बचेंगे। वहीं कंपनी की अवधि को 582 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कीरतपुर साहिब-आनंदपुर साहिब-नंगल-ऊना टोल प्लाजा को मुफ्त करने की घोषणा की। इस ऐलान के साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस टोल प्लाजा को बंद करने और आम जनता के उत्पीड़न को खत्म करने के लिए जनता के लिए स्टैंड लिया है ।

    पहले भी टोल प्लाजा किया था फ्री

    बता दें कि इससे पहले पिछले महीने भगवंत मान ने माजरी, नांगल शहीदान और मनगढ़ में टोल प्लाजा बंद करने की भी घोषणा की थी। 2022 में दिसंबर के महीने में भगवंत मान ने होशियारपुर-टांडा रोड पर लचोवाल टोल प्लाजा को बंद करने की भी घोषणा की थी।

    पूर्व सरकार पर साधा निशाना

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व सरकार के मंत्रियों पर पैसा लूटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा, अकाली दल परमिंदर सिंह ढींडसा और सुखबीर सिंह बादल जैसे पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्रियों ने जनता के पैसे लूटे थे।

    मीडिया को संबोधित करते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा कि पिछली सरकारों ने मुनाफा कमाने के लिए पंजाब की सड़कों को गिरवी रख दिया था और उनकी सरकार लोगों को राहत देने के लिए कदम उठाएगी।

    उन्होंने कहा कि इन तीन टोलों के बंद होने से जनता अब रोजाना 10.52 लाख रुपये बचा सकेगी। जनता के लिए एक अच्छी खबर है।