चंडीगढ़ में मकान और दुकान खरीदने वालों के लिए CHB जारी कर रहा ई-टेंडर, यहां मिलेगी पूरी डिटेल
चंडीगढ़ मकान और रेजिडेंशियल प्रापर्टी खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ई-टेंजर जारी करने जा रहा है। सीएचबी एक के बाद एक ई-टेंडर जारी कर प्रापर्टी बेच रहा है। बोर्ड ने बची प्रॉपर्टी के लिए नया ई-टेंडर जारी करने की तैयारी कर ली है।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड एक के बाद एक ई-टेंडर जारी कर प्रापर्टी बेच रहा है। कई ई-टेंडर की सफलता के बाद अब नए ई-टेंडर का नोटिस जारी कर दिया है। बोर्ड ने बची प्रॉपर्टी के लिए नया ई-टेंडर जारी करने की तैयारी कर ली है। 10 से 15 दिनों में इसे जारी कर दिया जाएगा।
यह टेंडर 34 फ्री होल्ड रेजिडेंशियल यूनिट, 33 लीज होल्ड रेजिडेंशियल यूनिट और 148 लीज होल्ड कमर्शियल यूनिट के लिए होगा। इनकी जानकारी सीएचबी की वेबसाइट पर दी गई है। जो भी इच्छुक लोग पसंदीदा प्रापर्टी की जानकारी बोर्ड की वेबसाइट से ले सकता है। साथ ही रिजर्व प्राइज और लोकेशन तक जान सकता है। 15 अगस्त के बाद कभी भी यह ई-टेंडर जारी हो जाएगा।
यह आठ प्रापर्टी बेची
बोर्ड ने ई-टेंडर से पांच मकान और तीन कमर्शियल साइट बेचने में सफलता हासिल की है। हालांकि बोर्ड को इस ई-टेंडर में वैसा रूझान नहीं मिला जैसी उम्मीद लगाई जा रही थी। इस ई-टेंडर में सबसे अधिक प्रापर्टी बेचने के लिए लगाई गई। लेकिन बेच केवल आठ ही सके। 38 बिल्ट अप डवेलिंग यूनिट में से पांच ही बोर्ड बेच पाया। जबकि 151 कमर्शियल साइट में से केवल तीन ही बिकी। इसमें रूझान कम रहने की सबसे बड़ी वजह लीज होल्ड बेस प्रापर्टी है। यह सभी प्रापर्टी लीज होल्ड बेस पर थी। यह तो तब है जब ई-टेंडर में बिड देने का समय दस दिन के लिए बढ़ा दिया गया था।
रेजिडेंशियल प्रापर्टी में दिखा रहे रूचि
रेजिडेंशियल यूनिट के लिए 15 ई-बिड आई थी। इनमें पांच सबसे अधिक बिड देने वालों को पांच प्रापर्टी बेची गई। इन पांच मकानों का रिजर्व प्राइज 2.46 करोड़ रुपये निर्धारित किया था। जबकि बोर्ड ने इन्हें बेचकर 2.77 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कमाया। सेक्टर-38 के टू बेड रूम फ्लैट का रिजर्व प्राइज 75 लाख रुपये था। इसे विक्रम कुमार ने 82 लाख रुपये में खरीदा। सेक्टर-44 में हाई इनकम ग्रुप केटेगरी का मकान संजीव कुमार ने 74.24 लाख में खरीदा। इसका रिजर्व प्राइज 51.37 लाख रुपये था। सेक्टर-45ए में एक मकान विरेंद्र शर्मा ने 37 लाख रुपये में खरीदा। सेक्टर-47 में लोअर इनकम ग्रुप केटेगरी का मकान 22.85 लाख में बिका। इसका रिजर्व प्राइज 22.82 लाख रुपये था। इसी तरह से सेक्टर-55 में टू बेड रूम फ्लैट 60.41 लाख में बिका। इसका रिजर्व प्राइज 60.40 लाख रुपये था।
मनीमाजरा के यह तीन बूथ ही बिके
कमर्शियल साइट के मामले में तो रूझान और भी कम रहा। 151 कमर्शियल साइट में से केवल 3 साइट मनीमाजरा में बिकी। पहला बूथ भावना शर्मा ने 52 लाख में खरीदा। दूसरा बूथ अरुण कुमार ने 52.52 लाख में खरीदा। जबकि तीसरी कमर्शियल साइट 52 लाख में बिकी। यह सभी रिजर्व प्राइज से बहुत कम बढ़ोतरी के साथ बिके। इनसे बोर्ड ने 1.56 करोड़ रुपये का रेवेन्यू जुटाया। इन सभी सफल बिडर को पांच दिन में 17 अगस्त तक 25 फीसद राशि बोर्ड के पास जमा करानी होगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।