Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरणजीव बोले पानी-गारबेज कलेक्शन के चार्जेस करवाएंगे कम

    By Vipin KumarEdited By:
    Updated: Thu, 07 Jan 2021 07:54 AM (IST)

    चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरणजीव सिंह ने कहा कि वह प्रयास करेंगे कि जो प्रशासन और नगर निगम की ओर से एडवाइजरी कमेटियों का गठन होना है उसमे व्यापा ...और पढ़ें

    Hero Image
    अध्यक्ष बनने के बाद चरणजीव को बधाई देते शहर के व्यापारी। (जागरण)

    संवाददाता, जेएनएन। सेक्टर-30 के अग्रसेन भवन में बुधवार को अधिकारिक तौर पर चरणजीव सिंह को अगले दो साल का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।यहां पर चेयरमैन एवं चुनाव कमेटी के प्रभारी सतपाल गुप्ता ने कहा कि चरणजीव सिंह के खिलाफ कोई भी नामांकन नहीं आया जिस कारण चरणजीव सिंह को निर्वरोध चुन लिया गया है।गुप्ता की घोषणा के बाद पूरे शहर से आए व्यापारियों ने चरणजीव सिंह को हार पहनाकर उन्हे बधाई दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मौके पर पुरुषोतम माहजन, अनिल वोहरा,संजीव चढ्ढा, नवदीप शर्मा,सुनील गुप्ता, दिवाकर सहूजा, कमलजीत पंछी, राजन महाजन सहित कई व्यापारियों ने भाग लिया। चरणजीव सिंह ने अध्यक्ष बनते ही अगले दो साल के कार्यकाल के लिए सतपाल गुप्ता को चेयरमैन घोषित कर दिया है।जबकि दिवाकर सहूजा को प्रवक्ता नियुक्त किया है। 

     

    यह तीसरी बार हुआ है जब चरणजीव सिंह व्यापार मंडल के अध्यक्ष सर्वसम्मति से बने हैं।अध्यक्ष बनने के बाद चरणजीव सिंह ने आने वाले अपने दो साल के काम बताएं जिन्हें उन्होंने पूरा करने का दावा किया है।अब अगले दिनों में जल्द ही कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।यह कार्यकारिणी व्यापार मंडल के नए अध्यक्ष चरणजीव सिंह की ओर से की जाएगी।इसके लिए कई व्यापारियों ने लाबिंग भी शुरू कर दी है।इस मौके पर चरणजीव सिंह ने बताया कि प्रशासन और नगर निगम के साथ काम करवाने के लिए कोआडनिशन बढ़ाई जाएगी।मार्केट की ब्यूटीफिकेशन और सफाई का काम बढ़ाया जाएगा।

    मार्केट्स में पार्किंग और लाइट की व्यवस्था करवाई जाएगी।जो हाल ही में पानी के रेट और गारबेज कलेक्शन चार्जेस बढ़ाए गए हैं उन्हें कम करवाने का प्रयास किया जाएगा।चरणजीव सिंह ने कहा कि वह प्रयास करेंगे कि जो प्रशासन और नगर निगम की ओर से एडवाइजरी कमेटियों का गठन होना है उसमे व्यापार मंडल के ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को जगह मिले।मालूम हो कि साल 1992 में व्यापार मंडल का गठन हुआ था।संस्थापक सदस्यों में चरणजीव सिंह का नाम शामिल है।

    चरणजीव सिंह इस समय  नगर निगम में मनोनीत पार्षद के पद पर तैनात है।चरणजीव सिंह ने कहा कि जो बिल्डिंग बायलाज के तहत लोगों को जुर्मानें के नोटिस आए हैं उसे भी खत्म करवाने का प्रयास किया जाएगा।इसके साथ ही जो शहर के शोरूमों का बाक्स टाइप का निर्माण करने का मामला है उसे भी सुलझाया जाएगा।