Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए चरणजीव सिंह ने भरा नामांकन, जानें क्या है शेडयूल

    By Vipin KumarEdited By:
    Updated: Tue, 05 Jan 2021 08:56 AM (IST)

    व्यापार मंडल शहर का सबसे बड़ा व्यापारी संगठन है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 17 जनवरी को होंगे। छह जनवरी को नामांकन वापस लेने की तारीख तय ...और पढ़ें

    Hero Image
    अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को चरणजीव सिंह ने नामांकन दाखिल किया। (जागरण)

    चंडीगढ़, जेएनएन। व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को चरणजीव सिंह ने नामांकन दाखिल कर दिया है।नामांकन भरने की मंगलवार को अंतिम तारीख है।चरणजीव सिंह ने चेयरमैन सतपाल गुप्ता के पास पहुंचकर नामांकन दाखिल किया।वर्तमान अध्यक्ष अनिल वोहरा का गुट चाहता है कि चरणजीव सिंह के खिलाफ कोई नामांकन न आए और उन्हें निर्विरोध ही चुन लिया जाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मालूम हो कि व्यापार मंडल शहर का सबसे बड़ा व्यापारी संगठन है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 17 जनवरी को होंगे। छह जनवरी को नामांकन वापस लेने की तारीख तय की गई है।मालूम हो कि अध्यक्ष बनने के बाद नए सिरे से कार्यकारिणी का गठन होगा।मंगलवार को अगर कोई अन्य उम्मीदवार नामांकन भरता है तो 17 जनवरी को सेक्टर-30 के अग्रसेन भवन में मतदान होगा।   

    वर्तमान अध्यक्ष अनिल वोहरा का कार्यकाल पिछले साल मार्च माह में ही पूरा हो गया था लेकिन कोरोना के कारण चुनाव नहीं हो सका।नए अध्यक्ष का कार्यकाल भी दो साल का होगा।अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के कारण ही व्यापार मंडल के चेयरमैन चरणजीव सिंह ने अपने पद से भी इस्तीफा दे दिया है।चरणजीव सिंह इस समय नगर निगम के मनोनीत पार्षद भी है।चरणजीव सिंह इससे पहले भी व्यापार मंडल के अध्यक्ष रह चुके हैं।मालूम हो कि व्यापार मंडल के 375 सदस्य है जो कि मतदान करेंगे।

    जैन ने कहा मोह भंग हो चुका है

    व्यपार मंडल से शहर के व्यपारियों का मोहभंग हो चुका है ओर लोग अब इस पर विश्वास नही करते क्योंकि कुछ चंद व्यक्तियों ने चंडीगढ़ व्यपार मण्डल को व्यक्तिगत प्रॉपर्टी बना लिया है तथा उसे प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह चलाना चाहते हैं।  लोग व्यपार मंडल के प्रति उदासीनता महसूस कर रहे हैं इसलिए चुनावों के प्रति उत्साह नहीं है और ना ही कोई अन्य व्यापारी नेता चंडीगढ़ व्यपार मण्डल  का प्रधान बनने का इच्छुक है। चुनावो के प्रति काफी उदासीनता है।

    इसी उदासीनता के चलते कल हुई व्यपार मंडल की बैठक में 400  में से केवल 100 के लगभग सदस्य ही बैठक में पहुंचे । जिससे यह समझ आता है कि व्यपार मण्डल के सदस्यों में चुनावों औऱ व्यपार मण्डल के प्रति उदासीनता है। कोई उत्साह नहीं है -कैलाश जैन, व्यापार मंडल के सीनियर सदस्य