विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सचिन पायलट से मुलाकात के बाद चरणजीत चन्नी-सुखजिंदर रंधावा सक्रिय, राज्यपाल से मिले; उठाए पंजाब के अहम मुद्दे

Published: Thu, 10 Sep 2026 01:59 PM (IST)

चरणजीत चन्नी और सुखजिंदर रंधावा राज्यपाल से मुलाकात कर पंजाब के नशे, कानून व्यवस्था और सीमावर्ती क्षेत्रों से जुड़े मुद्दे उठा सकते हैं। पायलट से मुलाकात के बाद सक्रियता बढ़ी।

पंजाब गवर्नर गुलाब चंद कटारिया को ज्ञापन सौंपते हुए  पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद सुखजिंदर रंधावा, तृत्प रजिंदर बाजवा व अन्य।

पंजाब गवर्नर गुलाब चंद कटारिया को ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद सुखजिंदर रंधावा, तृत्प रजिंदर बाजवा व अन्य।

HighLights

  1. चन्नी और रंधावा ने राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात की।

  2. पंजाब के मौजूदा हालात, नशे और कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई।

  3. दिल्ली में सचिन पायलट से मुलाकात के बाद यह भेंट हुई।

डॉ सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। दिल्ली से लौटने के बाद ही पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद चरणजीत सिंह चन्नी और सांसद सुखजिंदर रंधावा ने गुरुवार राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात की है। उनके साथ पूर्व मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, पूर्व सांसद शेर सिंह घुबाया, विधायक बरिंदरजीत सिंह पाहड़ा और यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शुभम शर्मा सहित अन्य नेता रहे।

दिल्ली में पंजाब प्रभारी सचिन पायलट से मुलाकात कर लौटने के बाद चन्नी और रंधावा की राज्यपाल से यह मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेताओं ने पंजाब के मौजूदा हालात को लेकर राज्यपाल के समक्ष चिंता व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें- चुनावी मोड़ में शिअद, मोहाली के खरड़ में रैली; सुखबीर बादल ने साधा पंजाब सरकार पर निशाना

गुलजार सिंह आत्महत्या का मामला उठाया

कांग्रेस नेताओं ने तूर बनजारा के गुलजार सिंह को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपों से जुड़े मामले में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग भी राज्यपाल के समक्ष रखी। नेताओं ने कहा कि इस मामले में पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

राज्यपाल से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब में हाल के घटनाक्रमों से स्पष्ट है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में आम लोगों को अपनी बात रखने और सरकार के खिलाफ आवाज उठाने की स्वतंत्रता नहीं रह गई है।

यह भी पढ़ें- संगरूर में गुलजार आत्महत्या मामले में राष्ट्रीय एससी आयोग सख्त, परिवार से मिले चेयरमैन; बोले- किसी को नहीं बख्शेंगे

पुलिस के अमानवीय व्यहवार का भी उठाया मुद्दा

चन्नी ने संगरूर में मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति द्वारा काला झंडा दिखाए जाने की घटना का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या को लेकर आवाज उठाने वाले व्यक्ति के साथ पुलिस द्वारा कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार किया गया। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया।

चन्नी ने गैंगस्टर गतिविधियों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, उन्हें राजनीतिक संरक्षण मिलने के आरोप सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गैंगस्टर गतिविधियों पर अंकुश लगाने के बजाय सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर ही सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी खत्म करने का नया फॉर्मूला! CM चेहरा अभी नहीं, राहुल गांधी खुद संभालेंगे कैंपेन