Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandigarh pollution: चंडीगढ़ में ध्यान से करें सुबह की सैर, हवा में घुला प्रदूषण का 'जहर'; 380 पहुंचा AQI

    चंडीगढ़ में प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है और यह अब देश के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक बन गया है। बुधवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 380 तक पहुंच गया जो कि मंगलवार के मुकाबले में काफी अधिक है। प्रदूषण बढ़ने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।

    By Jagran News Edited By: Rajiv Mishra Updated: Wed, 13 Nov 2024 10:02 AM (IST)
    Hero Image
    पूरे देश में ग्रीन सिटी चंडीगढ़ दूसरा सबसे प्रदूषित शहर (फाइल फोटो)

    राजेश ढल्ल, चंडीगढ़। प्रदूषण पर काबू पाने के लिए प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से शहर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान की सिफारिशों को लागू कर दिया है। इसके बावजूद मंगलवार को प्रदूषण का एयर क्वालिटी इंडेक्स सोमवार के मुकाबले में बढ़ गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देश के सबसे खूबसूरत शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स बुधवार सुबह सवेरे 380 तक पहुंच गया। सुबह लोग पार्कों और अन्य स्थलों पर शहर करते हैं जो कि उनके लिए हानिकारक हो सकता है।

    सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल हुआ चंडीगढ़

    देश में चंडीगढ़ सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल है। इस समय पूरे देश में चार शहर है जो कि रेड जोन में है जिनमे चंडीगढ़ भी शामिल है। इस समय चंडीगढ़ पूरे देश में दूसरे नंबर पर आ गया है जो कि सबसे प्रदूषित है। बाकी सभी शहर ऑरेंज और येलो जोन में हैं।

    पूरे उतर भारत में चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा प्रदूषण बढ़ रहा है। 27 अक्टूबर से अब तक कोई भी दिन ऐसा नहीं रहा जब प्रदूषण से राहत मिली हो। पिछले चार दिन से शहर में सूरज नहीं निकल गया है। शहर में स्मॉग की चादर बिछी हुई है जिस कारण भी प्रदूषण बढ़ रहा है।

    प्रदूषण बढ़ने से अब अस्थमा के मरीजों को सांस लेने में दिक्कत आनी शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी लोगों को एहतियात बरतने के लिए कहा गया है। डॉक्टरों की सलाह पर कई लोग सुबह सैर मास्क पहनकर कर रहे हैं। पंचकूला में एयर क्वालिटी इंडेक्स 256 दर्ज किया गया है, जो कि ऑरेंज जोन में हैं।

    बुधवार सुबह AQI की स्थिति

    जगह AQI
    सेक्टर-22 318
    सेक्टर-25 372
    सेक्टर-53 371

    मंगलवार सुबह AQI की स्थिति

    जगह AQI
    सेक्टर-22 348
    सेक्टर-25 324
    सेक्टर-53 358

    सोमवार सुबह AQI की स्थिति

    जगह AQI
    सेक्टर-22 336
    सेक्टर-25 317
    सेक्टर-53 340

    यह भी पढ़ें- Punjab Weather: पहली धुंध से सर्दी ने दी दस्तक, 10 मीटर से भी कम हुई विजिबिलिटी; सड़कों पर रेंगते हुए चले वाहन

    चंडीगढ़ में अन्य शहरों के मुकाबले ज्यादा हरियाली

    चंडीगढ़ से ज्यादा दिल्ली और हनुमानगढ़ की हवा प्रदूषित है। प्लान के तहत नगर निगम ने शहर की सड़कों किनारे पानी का छिड़काव शुरू कर दिया है। चंडीगढ़ में अन्य शहरों के मुकाबले में हरियाली ज्यादा है, इसके बावजूद यहां पर प्रदूषण लगातर बढ़ रहा है।

    तापमान में गिरावट के साथ साथ वाहनों की संख्या ज्यादा होने के कारण प्रदूषण के कण हवा में ज्यादा बढ़ रहे हैं। शहर में अब डीजल जनरेटर सेट पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हाजीपुर का प्रदूषण पूरे देश में सबसे ज्यादा है यहा का एक्यूआई 415 हो गया है। पटना का भी प्रदूषण 340 दर्ज किया गया है

    शहर का ग्रीन एरिया 29 वर्ग किमी, फिर भी राहत नहीं

    चंडीगढ़ के कुल क्षेत्रफल का 29 वर्ग किलोमीटर हिस्सा ग्रीन एरिया है।इसके बावजूद हर साल दो लाख से ज्यादा पौधे लगाने का दावा किया जाता है इसके बावजूद यह शहर के प्रदूषण को कम नहीं कर पा रहे हैं। चंडीगढ़ में प्रति हजार लोगों पर वाहनों की संख्या 702 है। शहर में कारों की संख्या बाइक्स से ज्यादा है।

    साल 2023 में चंडीगढ़ में 50,906 वाहन पंजीकृत हुए थे। इस समय शहर की सड़कों पर 12 लाख वाहन दौड़ रहे हैं। प्रदूषण कंट्रोल समिति के अनुसार वाहनों की संख्या प्रदूषण बढ़ने का अहम कारण है जो कि अन्य कारणों के साथ मिलकर शहर की हवा को ज्यादा प्रदूषित कर देते हैं।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जहरीली हवा में मौजूद छोटे-छोटे प्रदूषण के कण सांस के माध्यम से फेफड़ों में पहुंच जाते हैं, जिससे सांस लेने में परेशानी, खांसी, गले और आंखों में जलन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

    यह भी पढ़ें- Haryana Vidhan Sabha: चंडीगढ़ में जल्द बनेगा हरियाणा का नया विधानसभा, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना