Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ में 21 लाख की एक्सयूवी गाड़ी को लगाई आग, भागते समय वेगनआर के शीशे भी तोड़ गए, नशेड़ियों पर शक

    By Ravi Atwal Edited By: Sohan Lal
    Updated: Sun, 09 Nov 2025 08:07 PM (IST)

    चंडीगढ़ के डड्डूमाजरा में अज्ञात लोगों ने एक टेंट कारोबारी की 21 लाख रुपये की एक्सयूवी कार को आग लगा दी। घटना सीसीटीवी में कैद हुई, जिसमें युवक पेट्रो ...और पढ़ें

    Hero Image

    आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। डड्डूमाजरा में एक गंभीर घटना हुई, जब रात को कुछ युवकों ने टेंट कारोबारी हरिओम की 21 लाख रुपये की एक्सयूवी गाड़ी को आग लगा दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। युवकों ने कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई और जाते समय पास खड़ी एक वेगनआर गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरिओम ने बताया कि उनकी एक्सयूवी कार घर के बाहर खड़ी थी। रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे जब वह उठे, तो देखा कि कार में आग लगी हुई थी। उन्होंने शोर मचाया।

    पड़ोसी भी बाहर आए और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और कार पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है और हरिओम का शक इलाके के कुछ नशे के आदी युवकों पर है।